Hindi News

सरकारी बैंक की खास FD स्कीम, 444 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.80% ब्याज, 31 दिसंबर तक उठायें लाभ, जानें डिटेल 

Published:
बैंक 7 दिन के लेकर 10 साल के एफडी पर न्यूनतम 4% ब्याज ऑफर कर रहा है। अधिकतम इन्टरेस्ट रेट 7.50% है। ग्राहक 31 दिसंबर तक स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
सरकारी बैंक की खास FD स्कीम, 444 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.80% ब्याज, 31 दिसंबर तक उठायें लाभ, जानें डिटेल 

Special FD Scheme: पब्लिक सेक्टर का पंजाब एंड सिंध बैंक कई स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। इसमें से एक 444 दिन की एफडी स्कीम भी है। बैंक रेगुलर एफडी की तुलना में इन डिपॉजिट पर ज्यादा देता है। इसका लाभ ग्राहक 31 दिसंबर 2024 तक उठा सकते हैं। 1 जनवरी से नई दरें लागू होंगी।

पीएसबी 222 दिन, 333 दिन, 444 दिन, 555 दिन, 777 दिन की स्पेशल एचडी स्कीम ऑफर कर रहा है। जिस पर 7% से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। सामान्य एफडी पर बैंक 7% तक की ब्याज मिलया है।  इन सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।  सुपर सीनियर सिटीजन को 0.15% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है।

कितना मिल रहा रिटर्न? (PSB FD Scheme)

444 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.30% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% रिटर्न मिल रहा है।  222 दिन के स्पेशल एफडी पर 6.30% ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। 333 दिन के टेन्योर पर 7.20%, 555 दिन (कॉलेबल) एफडी पर 7. 45% और 777 दिन के टेन्योर पर 7.25% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। इसमें ग्राहक न्यूनतम 1 लाख और अधिकतम 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश कर सकते हैं।

सामान्य एफडी के लिए ब्याज दरें (Fixed Deposit)

  • 7 से 14 दिन- 4%
  • 15 से 30 दिन- 4%
  • 31 से 45 दिन- 4.25%
  • 46 से 90 दिन- 4.50%
  • 91 से 120 दिन- 4.50%
  • 121 से लेकर 150- 7.75%
  • 151 दिन से लेकर 179 दिन- 6%
  • 180 दिन से लेकर 221 दिन- 7.25%
  • 222 दिन- 6.30%
  • 223 से लेकर 269 दिन- 5. 25%
  • 270 दिन से लेकर 332 दिन- 5.50%
  • 333 दिन – 7.20%
  • 334 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.50%
  • 1 साल- 6.30%
  • 444 दिन- 7.30%
  • 445 दिन से लेकर 554 दिन0- 6%
  • 555 दिन (कॉलेबल) – 7.45%
  • 555 दिन (नॉन कॉलेबल)- 7.50%
  • 556 दिन से लेकर 22 महीने- 6%
  • 22 महीने (पीएसबी ग्रीन डिपॉजिट) 7%
  • 22 महीने से लेकर 2 साल से कम- 6%
  • 2 साल से लेकर 776 दिन 6.30%
  • 777 दिन- 7.25%
  • 999 दिन (कॉलेबल)- 665%
  • 999 (नॉन कॉलेबल)- 7.40%
  • 1000 दिन से लेकर 3 साल से कम- 6.30%
  • 3 साल से लेकर 44 महीने-  6%
  • 44 महीने पीएसबी ग्रीन डिपॉजिट- 6.75%
  • 44 दिन से अधिक और 5 साल तक- 6%
  • 5 साल से अधिक और 66 महीने से कम- 6. 25%
  • 66 महीने पीएसबी ग्रीन डिपॉजिट- 6.45%
  • 66 महीने से अधिक और 10 साल से कम- 6.25%
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews