Hindi News

आज शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स में 800 अंको से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 50 ने तोडा निवेशकों का दिल!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के चलते हाहाकार मच गया है। सेंसेक्स और निफ्टी में आज गिरावट का लाल निशान नजर आ रहा है। IT और सरकारी बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा गिरावट में नजर आ रहे हैं।
आज शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स में 800 अंको से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 50 ने तोडा निवेशकों का दिल!

शेयर बाजार में आज यानी 19 दिसंबर को लाल निशान में कारोबार होता हुआ दिखाई दे रहा है। आज बाजार में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। सेंसेक्स आज 800 अंक से ज्यादा फिसल गया है। जिसके चलते सेंसेक्स ने आज अपना कारोबार 79,400 के स्तर पर शुरू किया है। जबकि निफ्टी आज 200 अंक से ज्यादा गिरावट लेकर कारोबार कर रहा है। निफ्टी आज 24,000 के स्तर पर कामकाज करता हुआ दिखाई दे रहा है। बैंक, मेटल और आईटी के शेयरों में आज सबसे ज्यादा लाल निशान नजर आ रहा है।

दरअसल आज के कारोबार के दौरान शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ दिखाई दिया। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर आज गिरावट के लाल निशान के साथ खुले, सेंसेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आई, जबकि निफ्टी में भी यही हाल देखने को मिला। अमेरिका के डाओ जोंस के टूटने के बाद भारतीय शेयर बाजार में यह बड़ी गिरावट दिखाई दी है। बता दें कि अमेरिका के डाओ जोंस में 50 साल में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है।

एशियाई बाजार भी बुरी तरह टूटा

भारतीय शेयर बाजार के अलावा आज एशियाई बाजार में भी गिरावट का लाल निशान नजर रहा है। आज शेयर बाजार में भूचाल मचा हुआ है। एशियाई बाजार की बात करें तो जापान के निक्‍केई में आज 0.96% और कोरिया के कॉस्पी में आज 1.46% की फिसलन नजर आ रही है। जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स आज 0.70% टूट गया है। 18 दिसंबर अमेरिका के डाओ जोंस के कारोबार पर नजर डालें तो 2.58% की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, जिसके चलते डाओ जोंस ने अपना कारोबार 42,326 पर बंद किया था। इसके साथ ही S&P 500 इंडेक्स में भी 2.95% की गिरावट देखने को मिली।

निवेशकों के लिए ख़ास है आज का दिन

वहीं आज का दिन भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए शानदार होने वाला है। दरअसल आज बाजार में पांच नए आईपीओ ओपन होने वाले हैं। इसमें DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, ममता मशीनरी लिमिटेड, ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड, सनाथन टेक्सटाइल्स लिमिटेड और कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर शामिल है। इस आईपीओ में निवेशक 23 दिसंबर तक का बोली लगा सकेंगे। बता दें कि 27 दिसंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews