टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, कंपनी कर्मचारियों का इंक्रीमेंट अभी नहीं बढ़ाएगी। अब कर्मचारियों को लगभग 3 महीने का और इंतजार करना पड़ेगा। कंपनी द्वारा इस बड़े निर्णय को दूसरी तिमाही तक के लिए टाल दिया गया है। अब इस निर्णय से कर्मचारियों को निराशा हुई है। जानिए, इसे लेकर कंपनी का क्या कहना है।
दरअसल, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के कर्मचारी इंक्रीमेंट की उम्मीद लगाए बैठे थे। सभी कर्मचारी यह इंतजार कर रहे थे कि कंपनी जल्द ही सभी को इंक्रीमेंट का बड़ा तोहफा देगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और कंपनी ने इस बड़े निर्णय को दूसरी तिमाही तक टाल दिया है।
जानिए अब कब बढ़ाई जाएगी सैलरी?
इसे लेकर कंपनी के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (CHRO) मिलिंद लक्कड़ का कहना है कि अब तक कर्मचारियों के इंक्रीमेंट को लेकर हम कोई भी फैसला नहीं ले पाए हैं। अभी तक सैलरी बढ़ाने को लेकर कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे में अब कंपनी की ओर से आई यह जानकारी कर्मचारियों को निराश कर रही है। हालांकि यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि क्या दूसरी तिमाही में कर्मचारियों को यह तोहफा मिलेगा और सैलरी में बढ़ोतरी होगी या फिर कर्मचारियों को एक बार फिर इंतजार करना होगा। बता दें कि कंपनी द्वारा हर फाइनेंशियल ईयर में 1 अप्रैल से ही सैलरी बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।
कब बढ़ाई जाती है सैलरी?
टीसीएस भी हर फाइनेंशियल ईयर में 1 अप्रैल से अपने कर्मचारियों की इंक्रीमेंट प्रक्रिया शुरू कर देता है। पहली तिमाही के आंकड़ों पर नज़र डाली जाए तो 5,090 वर्कर्स ने कंपनी को जॉइन किया है। अब भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर एक्सपोर्टर कंपनी टीसीएस में कर्मचारियों की कुल संख्या लगभग 6 लाख 13 हजार से ज़्यादा हो चुकी है। इसे लेकर कंपनी के CHRO मिलिंद लक्कड़ का कहना है कि कंपनी में हुई हायरिंग को तिमाही ग्रोथ से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। कंपनी इसकी प्लानिंग ईयरली बेस पर करती है। बता दें कि कंपनी को पहली तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर कंपनी में 6% की बढ़त के साथ कुल 12,760 करोड़ रुपए का मुनाफा हासिल किया गया है।






