Hindi News

NPCI का ऐलान: UPI यूजर्स के लिए 5 नए फीचर्स लॉन्च, जानें कैसे होगा फायदा?

Published:
एनपीसीआई ने अक्टूबर में यूपीआई के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। यूजर्स को इसकी जानकारी होनी चाहिए। आइए एक-एक इन सुविधाओं के फायदे और इस्तेमाल के बारे में जानें- 
NPCI का ऐलान: UPI यूजर्स के लिए 5 नए फीचर्स लॉन्च, जानें कैसे होगा फायदा?

AI Generated Image

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भारत में लेनदेन का बड़ा माध्यम बन चुका है। नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में ट्रांजेक्शन 13% अधिक ट्रांजैक्शन देखा गया है। औसत दैनिक लेनदेन बढ़कर 94 हजार करोड़ रुपये हो गया है। अक्टूबर महीने के खत्म होने में अभी भी कुछ दिन बाकी है। यूपीआई को  प्लेटफार्म को सुविधाजनक बनाने के लिए अब तक एनपीसीआई इसमें कई बदलाव कर चुका है।

अक्टूबर महीने में कई नए नियमों घोषणा की गई है। वहीं कई फीचर्स भी पेश किए गए हैं। उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी होनी चाहिए। ताकि वे सही तरीके से सुविधाओं का लाभ उठा सकें। इस लिस्ट में यूपीआई का इस्तेमाल करके माइक्रो एटीएम के जरिए कैश विड्रोल, यूपीआई ऑटो पे का विस्तार, अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन मेथड, यूपीआई सर्कल पर Iot डिवाइस और सॉफ्टवेयर और यूपीआई हेल्प असिस्टेंट शामिल है।

यूपीआई हेल्प क्या है?

एनपीसीआई ने “यूपीआई हेल्प” नाम का एआई असिस्टेंट हाल ही में लॉन्च किया है। जिसका उद्देश्य इंटेलिजेंट कन्वरसेशनल सपोर्ट उपयोगकर्ता जुड़ाव को बढ़ावा देना है। फिलहाल इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस पर यूजर्स को डिजिटल भुगतान से संबंधित प्रश्नों का उत्तर मिलेगा। यूपीआई लेनदेन शिकायत निवारण में यह मदद करेगा।  उपयोगकर्ता अपनी समस्याओं के लिए शिकायत दर्ज और ट्रैक कर पाएंगे।

UPI-_-OC-No_-227-_-FY-2025-26-_-Introduction-of-“UPI-HELP”-–-a-pilot-an-AI-powered-support-for-UPI-payments (1)

अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन मेथड

अक्टूबर में यूपीआई पर अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन मेथड को एनपीसीआई ने शामिल किया है। यूपीआई पिन सेट या रिसेट करने के लिए यूआईडीएआई फेस ऑथेंटिकेशन को एक एडिशनल ऑप्शन के तौर पर पेश किया गया है। ट्रांजैक्शन ऑथेंटिकेशन के लिए ऑन डिवाइस बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन को भी अतिरिक्त विकल्प के रूप में लॉन्च किया गया है। यह सुविधा अपने आप 5000 तक के ट्रांजेक्शन के लिए उपलब्ध होगी।

बीसी टचप्वाइंट पर कर पाएंगे माइक्रो एटीएम के जरिए कैश विथ्ड्रॉ

बिजनेस कॉरेस्पोंडेंस (बीसी) टच प्वाइंट पर यूपीआई का उपयोग करके माइक्रो एटीएम के जरिए नगर निकासी को एनपीसीआई ने सक्षम बनाया है। ग्राहक किसी भी यूपीआई ऐप का इस्तेमाल करके डिवाइस पर बीसी द्वारा पारदर्शित डायनेमिक यूपीआई क्यूआर को स्कैन करके सीसी टच प्वाइंट से नगद निकासी कर पाएंगे। प्रति ट्रांजेक्शन लिमिट 5,000 रुपये है।  प्रतिदिन की सीमा 10,000 रुपये और ऐसे लेनदेन की मंथली लिमिट 50,000 रुपये निर्धारित की गई है। प्रत्येक लेनदेन के लिए यूपीआई में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा।

UPI-_-OC-No_-225-_-FY-2025-26-_-Enabling-Cash-Withdrawal-through-MicroATM-using-UPI-at-Business-Correspondent-(BC)-touch-points

यूपीआई सर्कल के लिए नया फीचर 

यूपीआई सर्कल के लिए  डिवाइस और सॉफ्टवेयर के लिए इंटरनेट ऑफ थिंग्स डिवाइसेज और सॉफ्टवेयर को पेश किया है। यूजर्स अपने आईओटीएस डिवाइसेज और सॉफ्टवेयर प्रोफाइल जैसे की स्मार्ट ग्लासेस, वॉच, टीवी, एआई प्रोफाइल इत्यादि को लिंक और प्रतिनिधि भुगतान कर पाएंगे। हालांकि इसके लिए कुछ गाइडलाइंस का पालन भी करना होगा। यह सुविधा केवल पी2एम के लिए उपलब्ध होगी। टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा। केवल पांच IoT डिवाइस/सॉफ्टवेयर को यूपीआई ऐप से लिंक करने की अनुमति है। अधिकतम 15000 रुपये  प्रति डेलिगेशन और 5000 रुपये आईओटी डिवाइस ऐप/सॉफ्टवेयर के किए निर्धारित की गई है।

UPI-_-OC-No_-201B-_-FY-2025-26-_-Addendum-to-NPCI_UPI_2024-25_OC-201–-Introduction-of-IoT-devices-&-software-on-UPI-Circle (2)

ऑटोपे का नया फीचर 

ऑटोपे पर सुविधा का भी विस्तार किया गया है। अब उपयोगकर्ता अपनी पसंद के किसी भी ऐप में अपने सभी सक्रिय यूपीआई ऑटो मैंडेट को देख पाएंगे। उपयोगकर्ता के पास एक यूपीआई से यूपीआई एक से दूसरे में मैंडेट पोर्ट करने का ऑप्शन भी मिलेगा। हालांकि यह फीचर 31 दिसंबर से मिलने वाला।