Hindi News

PAN 2.0 आने के बाद पुराने पैन कार्ड का क्या होगा? नए के लिए कब और कैसे करना होगा अप्लाई? यहां जानिए हर सवाल का जवाब

Written by:Pooja Khodani
Published:
यदि आपका पैन कार्ड बना है तो फिर से पैन कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं होगी। नया पैन 2.0 पुराने पैन का अपग्रेड वर्जन होगा।अभी जो आपका पैन कार्ड नंबर है, वो नहीं बदलेगा। पुराना नंबर ही वैलिड होगा।
PAN 2.0 आने के बाद पुराने पैन कार्ड का क्या होगा? नए के लिए कब और कैसे करना होगा अप्लाई? यहां जानिए हर सवाल का जवाब

PAN 2.0 Project: पैन कार्ड धारकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सोमवार को केन्द्र की मोदी सरकार ने PAN/TAN 1.0 की जगह पैन 2.0 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, इसके लिए सरकार 1435 करोड़ रुपए खर्च करेगी। यह पैन कार्ड 1.0 प्रोजेक्ट का अपग्रेटेड वर्जन होगा और इसमें क्यूआर कोड लगेगा।

साल 2025 से केन्द्र सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत इस परियोजना को शुरू किया जाएगा, ऐसे में अब सवाल उठ रहे कि QR कोड वाला पैन कार्ड जारी होने के बाद पुराने पैन कार्ड का क्या होगा? क्या वह बेकार हो जाएगा? नए पैन कार्ड के लिए क्या करना होगा, यह कैसे और कहां बनेगा? इसके लिए कितना पैसा देना पड़ेगा?आईए जानते है इन सभी सवालों के जवाब…..

PAN 2.0 के आने पर अब पुराने पैन कार्ड का क्या होगा?

  • दरअसल, परमानेंट अकाउंट नंबर (Permanent Account Number- PAN) एक दस डिजीट का नंबर होता है जो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जारी करता है। हर टैक्सपेयर्स के लिए पैन कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट हैं।
  • PAN 2.0 प्रोजेक्ट के तहत क्यूआर कोड आधारित एडवांस्ड सिस्टम लागू होने से नकली कार्ड की पहचान आसान होगी और टैक्सपेयर एक से ज्यादा पैन कार्ड नहीं रख पाएंगे। नई व्यवस्था शुरू होने पर मौजूदा पैन कार्ड वैध बने रहेंगे और टैक्सपेयर को नए कार्ड के लिए अप्लाई करने की जरूरत नहीं होगी।
  • पैन कार्ड तब तक नहीं बदला जाएगा, जब तक पैन धारक कोई बदलाव/सुधार नहीं चाहता। मौजूदा वैध पैन कार्ड पैन 2.0 के तहत वैध बने रहेंगे। आप अपने मौजूदा पैन कार्ड का उपयोग कर भुगतान, टीडीएस/टीसीएस क्रेडिट, आय रिटर्न, विशिष्ट लेनदेन आदि के लिए कर सकते हैं।
  • नए क्यूआर कोड वाले पैन कार्ड को बनवाने के लिए  onlineservices.nsdl.com पर आवेदन करना होगा। पैन 2.0 को निःशुल्क जारी किया जाएगा। यह आपके अड्रेस पर फ्री में डिलिवर हो जाएगा। मौजूदा पैन कार्डधारकों को नए कार्ड के लिए आवेदन तभी करना होगा, जब उन्हें अपने ब्योरे में कुछ संशोधन करना हो।

क्या होता है PAN Card

  • भारत के नागरिकों के पास राशन कार्ड ड्राईविंग लाइसेंस और आधार कार्ड के अलावा भी बहुत से दस्तावेजों का होना अनिवार्य होता है, इनमें एक पैन कार्ड भी शामिल है।
  • परमानेंट अकाउंट नंबर (Permanent Account Number- PAN) एक दस डिजीट का नंबर होता है जो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जारी करता है। इस पर हमारा नाम अंकित होता है और इसका सही होना अत्यंत ही आवश्यक ।
  • इसका उपयोग बैंकिंग, आयकर रिटर्न फाइलिंग, और अन्य वित्तीय लेन-देन में किया जाता है।पैन कार्ड एक भौतिक कार्ड है जिसमें आपका पैन के साथ-साथ नाम, जन्म तिथि, पिता या पति या पत्नी का नाम और फोटो होता है।

पैन 2.0 की मुख्य विशेषताएं:

  • उपयोगकर्ताओं के लिए पहुंच को आसान बनाने के लिए सभी पैन/टैन-संबंधित सेवाओं के लिए एक एकल पोर्टल।
  • कागजी काम को कम करने के लिए पर्यावरण-अनुकूल कागज रहित प्रक्रियाएं।
  • त्वरित कार्यवाही के साथ पैन निःशुल्क जारी किया जाएगा।
  • व्यक्तिगत और जनसांख्यिकीय डेटा को पैन डेटा वॉल्ट सहित उन्नत सुरक्षा उपायों के माध्यम से संरक्षित किया जाएगा।
  • उपयोगकर्ता के प्रश्नों और समस्याओं के समाधान के लिए एक समर्पित कॉल सेंटर और हेल्पडेस्क।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !