Hindi News

बड़ी अपडेट, 10वीं-12वीं सिलेबस को लेकर CBSE का बयान, 15% कटौती का किया खंडन, जानें बोर्ड ने क्या कहा?

Published:
10वीं और 12वीं के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सीबीएसई ने इस संबंध में अहम नोटिस जारी किया है।
बड़ी अपडेट, 10वीं-12वीं सिलेबस को लेकर CBSE का बयान, 15% कटौती का किया खंडन, जानें बोर्ड ने क्या कहा?

CBSE Board News: दसवीं और बारहवीं पाठ्यक्रम को लेकर बड़ी अपडेट आई है। सिलेबस में हुए 15% कटौती की खबरों का खंडन सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने किया है। पाठ्यक्रम में किसी प्रकार की कटौती नहीं की गई है। न ही ओपन बुक एग्जाम इस साल शुरू होने वाले हैं। सीबीएसई ने इंटनल असेस्मेंट के 40% वैटेज से भी इनकार किया है। इस संबंध में 14 नवंबर को बोर्ड ने नोटिस जारी किया है।

बोर्ड ने नोटिस में कहा, “कक्षा 10 और 12 का सिलेबस घटाने और चुनिंदा विषयों में ओपन बुक परीक्षा आयोजित कराने का समाचार विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों और न्यूजपेपर में प्रकाशित किया गया है। सीबीएसई ने अपनी परीक्षा प्रणाली और आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली में ऐसा कोई बदलाव नहीं किया है। इससे संबंधित कोई नोटिस भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नहीं किया गया है। बोर्ड इन खबरों का खंडन करता है।” केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आगे कहा, “बोर्ड ने ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं लिया है। नीतिगत बदलावों से संबंधित कोई भी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट और परिपत्रों के लिए जारी होती है।”

जनता को दी ये सलाह (CBSE 10, 12 Syllabus)

बोर्ड ने आमजन को ऐसे भ्रामक खबरों से बचें रहने की सलाह दी है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से जुड़ी किसी भी अपडेट, जानकारी और वेरिफिकेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ विजिट करने को कहा है।

cbse news

 

कब होगी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा? (CBSE Board Exam 2025)

सीबीएसई द्वारा जारी एक नोटिस के मुताबिक 1 जनरी 2025 से कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 15 फरवरी से होगी। डेटशीट जल्द जारी हो सकती है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर टाइमटेबल डाउनलोड कर पाएंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !