सीबीएसई बोर्ड पूरक परीक्षा का आयोजन जुलाई में होने वाला है। 26 जून को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं और बारहवीं सप्लीमेंट्री एग्जाम के लिए डेटशीट भी जारी कर दी है। जिसमें विषय वार तारीखों का ऐलान किया गया है। स्टूडेंट्स ऑफ़िशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। परीक्षा से संबंधित कुछ दिशा निर्देश भी बोर्ड ने जारी किए हैं, जिसका सख्त पालन अनिवार्य होगा।
कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। सभी मुख्य विषयों के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत कुछ विषयों के लिए 2 घंटे का ही समय दिया जाएगा। वहीं कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 जुलाई को होगी, एक ही दिन में समाप्त हो जाएगी। दोनों कक्षाओं की पूरक परीक्षा सुबह 10:30 शुरू होगी।
कक्षा 10वीं की डेटशीट
- 15 जुलाई सुबह 10:30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक- इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
- 16 जुलाई सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक- गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक)
- 17 जुलाई सुबह 10:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक- उर्दू (कोर्स ए और कोर्स बी), पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगू मराठी, गुजराती, मणिपुरी, मलयालम, ओड़िया, असमी, कन्नड़, अरबी, तिब्बती, फ्रेंच, नेपाली, होम साइंस, तेलुगू-तेलंगाना, भोती, कोकबोरोक, स्पेनिश, संस्कृत कम्युनिकेटिव, संस्कृत,
- 17 जुलाई सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक- कंप्यूटर एप्लीकेशन, ऑटोमोटिव, इंट्रोडक्शन टू फाइनेंस मार्केट, फूड प्रोडक्शन, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर
- 18 जुलाई सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक- साइंस
- 19 जुलाई सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक- इंग्लिश कम्युनिकेटिव और इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर)
- 21 जुलाई सुबह 10:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक- सोशल साइंस
- 22 जुलाई सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक- हिंदी
कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम डेटशीट
Supplementary_Datesheet_XII_2025_26062025.ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल
सबसे पहले ऑफ़िशियल पर जाएं। होमपेज पर “CBSE Supplementary Exam Datesheet 2025” के लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा। इसमें विषयवार तिथि और समय को चेक करें और डाउनलोड कर लें। भविष्य के संदर्भ में डेटशीट का प्रिन्ट आउट भी निकाल सकते हैं।
इन बातों का ख्याल रखें छात्र
सीबीएसई ने सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा निर्देशों को अच्छे से पढ़ने और इनका पालन करने की सलाह दी है। छात्रों और अभिभावकों को बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट के लिए नियमित तौर पर विजिट करते रहने को भी कहा है। परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार के कम्युनिकेशन डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई भी छात्र ऐसा करता है तो उसके खिलाफ यूएफएम नियमों के तहत सख्त कार्रवाई थी की जाएगी। परीक्षा केंद्र में उम्मीदवारों को सख्त अनुशासन का पालन करना होगा। उम्मीदवारों को 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।






