सीबीएसई कक्षा दसवीं की बोर्ड (CBSE Board Exam 2026) परीक्षा पहले 10 मार्च को खत्म होने वाली थी। लेकिन 3 मार्च को आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। जिसके कारण अब एग्जाम 11 मार्च को खत्म होने वाला है। परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को परिणाम का इंतजार होगा। दसवीं के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं के पैटर्न महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। ऑन स्क्रीन मूल्यांकन किया जाएगा। इसके अलावा परिणाम भी जल्दी घोषित होंगे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी एक नोटिस के मुताबिक प्रत्येक विषय की बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद के 10 दिन बाद में कॉपियों की चेकिंग शुरू होगी। जिसे 12 दिनों के भीतर खत्म किया जाएगा। इस साल दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित होने वाली है। पहली यानि मुख्य परीक्षा का परिणाम अप्रैल में जारी हो सकता है। वहीं दूसरी परीक्षा का परिणाम जून 2026 में जारी होगा। हालांकि तारीख को लेकर सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कोई भी ऐलान नहीं किया है।
पहली परीक्षा की मार्कशीट नहीं होगी जारी
मुख्य परीक्षा का परिणाम डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगा। जिसका इस्तेमाल करके स्टूडेंट्स कक्षा 11वीं में दाखिला ले सकते हैं। लेकिन मार्कशीट और सर्टिफिकेट उम्मीदवारों को फेज-2 परीक्षा खत्म होने के बाद ही मिलेगी। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर उम्मीदवारों को कक्षा 11वीं में प्रोविजनल एडमिशन मिलेगा। दूसरी परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद उनका एडमिशन कंफर्म होगा।
पुनर्मूल्यांकन के नए नियम
फेज-1 परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी, वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन की सुविधा नहीं मिलेगी। विद्यार्थी केवल अपना प्रदर्शन जान पाएंगे। सुधार के लिए दूसरी परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। दोनों ही परीक्षाओं के लिए रिचेकिंग ,वेरिफिकेशन और रिवैल्यूएशन की सुविधा फेज-2 परीक्षा खत्म होने के बाद शुरू होगी।
पिछले तीन वर्षों का ट्रेंड
2025 में कक्षा दसवीं का परिणाम 13 मई को घोषित किया गया था। 2024 में भी परिणाम 13 मई को ही जारी हुआ था। वहीं 2023 में परिणाम 12 मई को घोषित हुआ था। इसके बाद उम्मीदवारों को कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा की सुविधा दी जाती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा फेस दो एग्जाम उम्मीदवारों के लिए इंप्रूवमेंट का काम करेगा। फेज-1 परीक्षा अनिवार्य होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।






