Hindi News

CBSE ने जारी किए 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड, आसानी से करें डाउनलोड, जानें कैसे होगा त्रुटि में सुधार

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। रेगुलर विद्यार्थियों को यह अपने स्कूल से प्राप्त होंगे।
CBSE ने जारी किए 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड, आसानी से करें डाउनलोड, जानें कैसे होगा त्रुटि में सुधार

CBSE Board Admit Card: साल 2025 में जो विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं उनके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 10वीं और 12वीं के वह विद्यार्थी जो सीबीएसई से पढ़ रहे हैं। वह ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने प्राइवेट फॉर्म भरा है उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र मिल जाएंगे। वहीं जो रेगुलर छात्र है उन्हें स्कूलों में एडमिट कार्ड का वितरण किया जाएगा।

बता दें कि 15 फरवरी से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हो जाएगी। दसवीं की परीक्षा 18 मार्च तक चलेगी और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल 2025 तक चलने वाली है। चलिए जान लेते हैं कि रेगुलर और प्राइवेट छात्रों के लिए एडमिट कार्ड की प्रक्रिया क्या है। वो इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं और अगर किसी सुधार की आवश्यकता है तो वह कैसे होगा।

CBSE एडमिट कार्ड जारी (CBSE Board Admit Card)

15 फरवरी से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा शुरू हो जाएगी तो 4 अप्रैल तक चलेगी। जो विद्यार्थी इस परीक्षा का हिस्सा बनने वाले हैं वह एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में छात्रों को अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि और समय तथा परीक्षा केंद्र का विवरण मिल जाएगा।

कैसे करें डाउनलोड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • यहां एडमिट कार्ड क्लास 10वीं और 12वीं की लिंक दिखाई देगी।
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा।
  • यहां पर जन्म तिथि और मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • डाउनलोड पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड आपके पास होगा और चाहे तो उसका प्रिंट भी निकाला जा सकता है।

कैसे होगा सुधार

सीबीएसई 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले विद्यार्थियों को इस सलाह दी गई है कि अगर उन्हें प्रवेश पत्र में किसी तरह की त्रुटि नजर आती है वह तुरंत ही स्कूल अधिकारियों से संपर्क करें। छात्रों को यह हिदायत दी गई है कि एडमिट कार्ड में लिखे हुए विवरण को अच्छी तरह से पढ़ लें और जरूरत पड़ने पर सुधार करवा लें अन्यथा यह गलती मार्कशीट में भी दिखाई देगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews