वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखने का विशेष महत्व माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन व्रत करने वाले व्यक्ति को सुख सौभाग्य, समृद्धि, धन, दौलत, बरकत की प्राप्ति होती है। ऐसा कहते हैं कि जो महिला इस दिन व्रत करती है उसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
सीता नवमी के मौके पर अपने घर में पूजा पाठ करने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी भी परेशानी का आगमन नहीं होता। अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं तो इस दिन कुछ खास काम कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कौन से उपाय है, जो आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आते हैं।
सीता नवमी पर करें ये काम
- सीता नवमी के दिन सुबह सबसे पहले उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें। इस दौरान आपको व्रत का संकल्प लेना है।
- इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना गया है। अगर पहन सकते हो तो पीले रंग के वस्त्र धारण करें।
- इस दिन सीता माता की पूजा करने के साथ-साथ भगवान राम की पूजा भी करें।
कैसे करें पूजा
- एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर श्री राम और माता सीता की तस्वीर प्रतिमा स्थापित करें।
- अब आपको माता-सीता को पीले फूल और श्रृंगार सामग्री अर्पित करनी होगी।
- अब उन्हें फूल की माला, रोली, चावल, धूप, दीप और मिठाई अर्पित करें।
- माता सीता और भगवान राम को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें।
- अब आपको माता जानकी के माथे पर सात बार सिंदूर अर्पित करना है और फिर इसे अपने माथे पर लगाना है।
- इस दौरान माता जानकी के मंत्र का जाप करें और सीता चालीसा का पाठ करें।
- अब आखिर में आपको दीपक जलाकर आरती करनी होगी।
इन चीजों का करें दान
सीता नवमी के दिन पूजा करने के साथ दान का भी महत्व माना गया है। आप अन्न, गेहूं, चावल और दाल जैसी चीजों का दान कर सकते हैं। इससे माता अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है। घर में सकारात्मक वातावरण चाहते हैं तो पूजा के साथ सच्चे मन से दान जरूर करें।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।






