Hindi News

25 मार्च को CBSE बोर्ड 12वीं कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन प्रैक्टिसेस और IT परीक्षा, ऐसे लिखें आंसर, जानें पैटर्न 

Published:
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन प्रैक्टिसेस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी परीक्षा एक में एक दिन बाकी है। छात्रों को पैटर्न और उत्तर लिखने का सही तरीका पता होना चाहिए। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?   
25 मार्च को CBSE बोर्ड 12वीं कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन प्रैक्टिसेस और IT परीक्षा, ऐसे लिखें आंसर, जानें पैटर्न 

सीबीएसई बोर्ड बारहवीं कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन प्रैक्टिसेस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा 25 मार्च को आयोजित होगी। एग्जाम (CBSE Board Exam 2026) की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी। वहीं इसका समापन दोपहर 1:30 बजे होगा। छात्रों को 30 मिनट पहले एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री करनी पड़ेगी। इसके बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे।

इन तीनों विषयों को महत्वपूर्ण और स्कोरिंग माना जाता है। इसलिए उत्तर लिखने का सही तरीका, मार्किंग स्कीम और पैटर्न की जानकारी होनी चाहिए। इनफॉरमेशन प्रैक्टिसेज, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर साइंस तीनों ही पेपर की अवधि 3 घंटे होती है। आईटी विषय कुल 60 होता है।  40 अंक  इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा पर निर्भर करते हैं। वहीं कंप्यूटर साइंस और आईपी कुल 70 अंक का होता है।

पेपर-वाइज पैटर्न समझें 

इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी:- आईटी (सब्जेक्ट कोड 802) में कुल 24 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्न पत्र 2 सेक्शन में विभाजित होता है। सेक्शन-ए में ऑब्जेक्टिव और सेक्शन-बी में सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं। सेक्शन- ए कुल 30 अंक का होता है। इसमें प्रश्नों की संख्या 6 होती है। नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं होता।  सेक्शन-बी भई 30 अंक का होता है, इसमें कुल 18 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें से छात्रों को केवल 11 प्रश्न के उत्तर लिखने होते हैं।

कंप्यूटर साइंस:– इस विषय में कुल 37 पूछे जाते हैं। प्रश्न पत्र 5 सेक्शन में बंटा होता है। सेक्शन ए में कुल 21 प्रश्न पूछे जाते हैं प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। सेक्शन-बी में दो अंकों के साथ 7 पूछे जाते हैं। सेक्शन सी में तीन अंको के तीन प्रश्न और सेक्शन-डी में चार अंकों के चार प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं सेक्शन-ई में पांच अंकों के दो प्रश्न पूछे जाते हैं।

इंफॉर्मेशन प्रैक्टिसेस:- इसमें भई 37 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्न पत्र 5 सेक्शन में विभाजित होता है। सेक्शन-ए में एक अंक के 21, सेक्शन-बी में दो अंक के 7 और सेक्शन-सी में तीन अंक के चार प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं सेक्शन-डी में चार अंक के दो और सेक्शन-ई में 5 अंक अंक के तीन प्रश्न पूछे जाते हैं। कुछ प्रश्नों पर इंटरनल चॉइस की सुविधा मिलती है। जिसमें से एक उम्मीदवार लिख सकते हैं।

उत्तर लिखते समय रखें इन बातों का रखें 

  • सबसे पहले प्रश्न पत्र को अच्छे से पढ़ें। समझे कि इसमें क्या पूछा जा रहा है और इसी के आधार पर उत्तर लिखें।
  • एमसीक्यू प्रश्नों के लिए केवल सही उत्तर को प्रश्न संख्या के साथ लिखें।
  • सभी प्रोग्रामिंग प्रश्नों का उत्तर पाइथन लैंग्वेज में लिखने की सलाह दी जाती है।
  • कोडिंग से संबंधित प्रश्नों और एल्गोरिदम का उत्तर स्टेप्स में लिखने की कोशिश करें। ध्यान रखें कि कोड साफ-सुथरा हो। इंडेटेशन सही से इस्तेमाल करें।
  • जरूरत पड़ने पर डायग्राम और फ्लोचार्ट को बनाना न भूलें। सही सिंबल का इस्तेमाल जरूर करें। डायग्राम को गलत न बनाएं। इससे परीक्षा में अधिकतम अंक मिलते हैं।
  • एसक्यूएल इंक्वायरी में फॉर्मेट को सही से लिखें। कीवर्ड को बड़े अक्षरों में लिखे। स्पेसिंग और सिंटैक्स का खास ख्याल रखें। उत्तर लिखने से पहले लॉजिक सोचें।
  • थ्योरी प्रश्नों को हमेशा बुलेट प्वाइंट्स में लिखने की कोशिश करे। पैराग्राफ को ज्यादा लंबा नहोती है और अधिकतम अंक मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं।
  • केस स्टडी आधारित प्रश्नों को अच्छे से पढ़ें। महत्वपूर्ण जानकारी को अंडरलाइन भी कर सकते हैं। प्रश्न के अनुसार ही उत्तर लिखें। अपने मन के हिसाब से कोई भी एक्स्ट्रा जानकारी शामिल न करें।
  •  प्रेजेंटेशन का भई खास ख्याल रखें। ओवरराइटिंग और कटिंग से बचें।
  • परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त करने के लिए समय प्रबंधन बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसीलिए सेक्शन वाइज समय निर्धारित करें। एमसीक्यू प्रश्नों को 15 से 20 मिनट के भीतर सॉल्व करें। वहीं अंत में 10-15 मिनट उत्तर को चेक करने के लिए जरूर निकालें।
InformaticsPractices-SQP ComputerScience-SQP 802_INFORMATION_TECHNOLOGY_SQP
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews