हेवी व्हीकल फैक्ट्री ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (HVF Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन एनएटीएस पोर्टल https://nats.education.gov.in वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर कर जमा कर सकते हैं। इससे पहले नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। जिसमें आयु सीमा, वैकेंसी, पात्रता, वेतन, सिलेक्शन प्रोसेस और अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 450 है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी के लिए 150, टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 50 और नॉन इंजीनियरिंग ग्रैजुएट अप्रेंटिस 250 पद रिक्त हैं। बीकॉम के लिए 100, बीसीए के लिए 75 और अन्य डिग्री वालों कुल 75 वैकेंसी है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
ग्रेजुएट अप्रेंटिस इंजीनियरिंग गेट टेक्नोलॉजी पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिग्री होनी चाहिए। टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद के लिए संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए। नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद आर्ट्स/ साइंस/कॉमर्स ह्यूमैनिटीज में ग्रेजुएट उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन के डेटा के आधार पर कैंडिडेट्स को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। कोई परीक्षा आयोजित नहीं होगी। उन्हें इसकी जानकारी उन्हें पंजीकृत ईमेल आईडी के जारी दी जाएग। इसके बाद उन्हें हेवी व्हीकल फैक्ट्री अवदी चेन्नई में सर्टिफिकेट या दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट 30 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी। वहीं दस्तावेज सत्यापन 6 मई 2026 से लेकर 8 मई 2026 तक हो सकता है। चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट NATS पोर्टल पर जारी की जाएगी।
इतनी होगी सैलरी
ग्रेजुएट, टेक्नीशियन और नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स तीनों अप्रेंटिस के लिए ट्रेनिंग की अवधि 1 साल होगी। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 18,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेन्ड दिया जाएगा। डिप्लोमा टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 16,200 रुपये मंथली स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं नॉन इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 18,000 रुपये प्रतिमा स्टाइपेंड दिया जाएगा।
HVF-Avadi-Apprentice-Notification





