Hindi News

31 मार्च से हो सकती है इन 3 राशियों की चांदी, ग्रहों के राजा सूर्य बदलेंगे नक्षत्र, खुलेंगे भाग्य के द्वार!

Published:
ग्रहों के राजा सूर्य मार्च के आखिरी दिन अपनी चाल बदलने वाले हैं। कई राशियों के जीवन में खुशहाली आ सकती है। धनलाभ के साथ-साथ सफलता के योग भी बन सकते हैं। आइए जानें किन को किस्मत का साथ मिलेगा?
31 मार्च से हो सकती है इन 3 राशियों की चांदी, ग्रहों के राजा सूर्य बदलेंगे नक्षत्र, खुलेंगे भाग्य के द्वार!

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रह जातकों के जीवन को नकारात्मक और सकारात्मक तौर से प्रभावित करते हैं। इसका हिस्सा सूर्य भी है। जिसे सभी ग्रहों के राजा का दर्जा दिया गया है। 31 मार्च को सूर्यदेव अपनी चाल (Surya Gochar) बदलने वाले हैं। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यहां 14 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे।

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। कई लोगों के लिए यह समय लाभकारी साबित होगा। सफलता और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग बन सकते हैं। सुखमय वैवाहिक जीवन का वरदान भी मिल सकता है। आइए जानें सूर्य देव किन लोगों पर मेहरबान रहेंगे और जातकों के जीवन में कैसे बदलाव होंगे?

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद ही लाभकारी साबित होगा। धन-धान्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं। इनकम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन भी मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा ।यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं भी खत्म हो सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। हर कार्य में सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा। जॉब करने वालों को प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिल सकता है। भाई-बहन के संबंध मजबूत होंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि भी बढ़ सकती है। करियर में भी तरक्की देखने को मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को भी इस दौरान फायदा होगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। परिवार में खुशहाली आएगी। भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा। विदेश जाकर काम करने का मौका भी मिल सकता है। नौकरी की तलाश में पूरी हो सकती है। छात्रों को उनके पसंदीदा कॉलेज में दाखिला भी मिल सकता है। इस दौरान करियर को लेकर किए गए फैसले भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रमोशन की मिल सकता है। मानसिक तनाव भी दूर होगा।

(अस्वीकरण: यह आलेख ज्योतिष गणना, मान्यताओं, पंचांग समेत विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज भविष्यवाणियों की कोई गारंटी नहीं लेता। न ही इन बातों की सत्यता और सटीकता की पुष्टि करता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews