Hindi News

23 मार्च को CBSE बोर्ड 12वीं पॉलिटिकल साइंस परीक्षा, समझ लें पैटर्न, जानें कैसे लिखें उत्तर? 

Published:
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं पॉलिटिकल साइंस पेपर में सिर्फ एक दिन बाकी है। छात्रों को पैटर्न और मार्किंग स्कीम की जानकारी होनी चाहिए। उत्तर लिखने का तरीका भी पता होना चाहिए। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
23 मार्च को CBSE बोर्ड 12वीं पॉलिटिकल साइंस परीक्षा, समझ लें पैटर्न, जानें कैसे लिखें उत्तर? 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं (CBSE Board Exam 2026) आयोजित कर रहा है। जिसका समापन 10 अप्रैल को होने वाला है। 23 मार्च को पॉलिटिकल साइंस का पेपर आयोजित किया जाएगा। आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए यह एक महत्वपूर्ण विषय है। इस सब्जेक्ट में समझ, विश्लेषण और प्रेजेंटेशन तीनों ही जरूरी होते हैं। ताकि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त हो सके। इसका असर ओवरऑल स्कोर पर भी पड़ता है।

विद्यार्थियों को उत्तर लिखने की सही रणनीति और पैटर्न की जानकारी होनी चाहिए। वरना अधिकतम अंक नहीं मिलते। सीबीएसई ने इस विषय से संबंधित मार्किंग स्कीम, सैंपल पेपर और मॉडल आंसर जारी कर दिए हैं। जिसकी मदद से छात्र उत्तर लिखने का सही तरीका और परीक्षा में कैसे प्रश्न आते हैं यह समझ सकते हैं। ताकि एग्जाम के दिन किसी प्रकार की समस्या या कन्फ्यूजन न हो। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

पैटर्न और मार्किंग स्कीम 

सीबीएसई पॉलीटिकल साइंस का पेपर कुल 80 अंक का होता है। इसकी अवधि 3 घंटे होती है। 20 अंक इंटरनल असेस्मेंट पर निर्भर करते हैं। प्रश्न पत्र 5 सेक्शन में बंटा होता है। प्रश्नों की संख्या कुल 30 होती है। प्रश्न संख्या 1 से 12 एमसीक्यू (सेक्शन ए) होते हैं, प्रत्येक एक अंक का होता है। सेक्शन बी यानी प्रश्न संख्या 13 से 18 में शब्दों की संख्या 50 से 60 होती है, प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होता होता है। वहीं सेक्शन-सी यानी प्रश्न संख्या 19 से 23 में चार-चार अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं, शब्द सीमा 100 से लेकर 120 होती है। इसमें दो प्रश्नों में इंटरनल चॉइस की सुविधा भी मिलती है।

सेक्शन डी यानी प्रश्न संख्या 24 से 26 पिक्चर, मैप और पैसेज आधारित होता है, इसके आधार पर ही उम्मीदवारों को उत्तर लिखना पड़ता है। सेक्शन ई यानी प्रश्न संख्या 27 से 30 प्रत्येक 6 अंक का होता है,  अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं, इसकी शब्द सीमा 170 से लेकर 180 होती है। 6 अंक के सभी प्रश्नों में इंटरनल चॉइस की सुविधा भी मिलती है।

उत्तर लिखते समय रखें इन बातों का ख्याल

  • अच्छा उत्तर लिखने के लिए प्रश्नों को समझना बेहद जरूरी होता है। इसलिए सबसे पहले इसे अच्छे से पढ़े। इसके बाद अपने मन में ही उत्तर कैसे लिखना है इसकी रणनीति बनाएं।
  • एनसीईआरटी के आधार पर उत्तर लिखें। टाइमलाइन और उदाहरण जरूर शामिल करें।
  • उत्तर में परिचय, बॉडी और कंक्लुजन तीनों शामिल करें। बॉडी को बुलेट प्वाइंट्स में लिखने की कोशिश करें। इससे परीक्षक को कॉपी चेक करने में आसानी होगी और प्रेजेंटेशन भी अच्छा होगा।
  • उदाहरण राजनीतिक विज्ञान में उदाहरण काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। आप अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हालिया घटनाओं या भारत की विदेश नीति से जुड़े उदाहरण को शामिल कर सकते हैं।
  • जरूरत पड़ने पर फ्लो चार्ट और डायग्राम का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपका उत्तर और भी ज्यादा प्रभावशील होता है और अच्छे अंक भी मिलते हैं।  डायग्राम को लेवल करें और पेंसिल का इस्तेमाल करें।
  • शब्द सीमा का खास ख्याल रखें। ज्यादा लंबा और या छोटा पर लिखने पर अंक कट सकते हैं। ऐसे में गलतियों की संभावनाएं भी बढ़ती है।
  • केस स्टडी, पिक्चर या पैसेज आधारित प्रश्नों को अच्छे से पढ़ें। कीवर्ड को पहचाने और इसके आधार पर ही उत्तर लिखें।
  • प्रेजेंटेशन का खास ख्याल रखें। उत्तर पुस्तिका को साफ-सुधरी रखें। हैंडराइटिंग का खास ख्याल रखें।
  • परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त करने के लिए टाइम मैनेजमेंट भी जरूरी होता है। इसलिए अंकों के हिसाब से प्रत्येक सेक्शन के लिए समय निर्धारित करें। अंत में 10 से 15 मिनट का समय रिवीजन के लिए जरूर निकालें।  घबराएं नहीं बल्कि समय का सही इस्तेमाल करें। आसान प्रश्नों से शुरुआत करें।
PolSci-SQP
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews