सीबीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा (CBSE Board Exam 2026) 17 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली है। 10वीं बोर्ड परीक्षा 11 मार्च को खत्म होगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल को लीगल स्टडी सब्जेक्ट के साथ खत्म होगी। किसी परीक्षा में अच्छा अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सही तरीके से उत्तर लिखना जरूरी होता है। जिसके लिए बोर्ड ने मॉडल आंसर जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 2019 से लेकर 2025 तक के विषयवार मॉडल आंसर्स डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई में कक्षा दसवीं विज्ञान और सोशल साइंस से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। जिसकी जानकारी छात्रों को होनी चाहिए। विज्ञान प्रश्न पत्र को तीन सेक्शन में विभाजित किया गया है। सोशल साइंस के प्रश्न पत्र को चार सेक्शन में विभाजित किया गया है। उम्मीदवारों को उत्तर लिखने के लिए उत्तर पुस्तिका को अलग-अलग करो में विभाजित करने का निर्देश सीबीएसई द्वारा दिया गया है।
सवालों के जवाब सिर्फ एक सेक्शन के लिए तय जगह में ही लिखने पड़ेंगे। किसी सेक्शन का जवाब किसी दूसरे सेक्शन में खिलने या मिलाने की अनुमति नहीं होगी। अगर उत्तर मिले-जुले होंगे, तो उन्हें चेक नहीं किया जाएगा। न ही इस पर कोई अंक मिलेंगे।
यहाँ देखें गाइडलाइंसप्रश्नों को सही से पढ़ें
- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। उम्मीदवारों को 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा। इस दौरान प्रश्नों को अच्छे से पढ़ें और प्लानिंग करें कि उत्तर कैसे लिखना है।
- उत्तर पुस्तिका को अलग-अलग सेक्शन में विभाजित करें और उत्तर लिखना शुरू करें। सबसे पहले उन प्रश्नों को लिखे जिसे लेकर आप कॉन्फिडेंट है।
- स्पीड और समय का खास ख्याल रखें। अंत में उन प्रश्नों का उत्तर लिखें, जिसे लेकर आप कंफ्यूजन में हैं।
- मार्किंग स्कीम का खास ख्याल रखें। एक या दो अंक के प्रश्नों पर अधिक समय बर्बाद न करें। कोशिश करें कि उत्तर टू-द प्वाइंट हो। सैंपल प्रश्न पत्र और मार्किंग स्कीम इसमें आपकी मदद करेंगे।
इन टिप्स को करें फॉलो
- बोर्ड परीक्षा में प्रजेंटेशन सही तरीके से करना जरूरी होता है। हालांकि इस पर बोर्ड अतिरिक्त अंक नहीं देता। लेकिन उत्तर सही और साफ तरीके से लिखें। जरूरी पॉइंट्स को अंडरलाइन जरूर करें।
- स्टूडेंट बोर्ड परीक्षा में ब्लू या रॉयल ब्लू इंक जेल पेन का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि व्हाइटनर की अनुमति नहीं होती। इसलिए कोशिश करें कि कम से कम गलतियां हो।
- वर्ड लिमिट का खास ख्याल जरूर रखें। हालांकि यदि वर्ड लिमिट अधिक होती है, तो कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।
- स्पेलिंग से जुड़ी गलतियों के लिए लैंग्वेज पेपर में अंक काटे जाते हैं। व्याकरण की गलतियाँ भी न करें।
- किसी भी आंसर को लिखने से पहले अपने डिमांग इसे ऑर्गेनाइज करें। इसके बाद इसे पॉइंट्स में लिखें।
- पड़ने पर डायग्राम, मैप और चार्ट जरूर बनाएं। हिंदी और इंग्लिश में निबंध से जुड़े प्रश्नों के लिए जरूरत पड़ने पर कोटेशन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। उदाहरण भी शामिल करें।
- गणित के पेपर में स्टेप वाइज उत्तर को लिखना जरूरी होता है। सही फार्मूला और मेथड को शामिल करें।





