Hindi News

सरकारी नौकरी: C-DAC ने निकाली 805 पदों पर भर्ती, 20 फरवरी तक भरें फॉर्म

Published:
सीडैक ने 800 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस नीचे बताया गया है।  
सरकारी नौकरी: C-DAC ने निकाली 805 पदों पर भर्ती, 20 फरवरी तक भरें फॉर्म

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस्ड कंप्यूटिंग ने प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती (CDAC Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.cdac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना सूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। ताकि पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया की सटीक जानकारी मिल सके।

रिक्त पदों की संख्या कुल 805 है। वैकेंसी को अलग-अलग लोकेशन के आधार पर बांटा गया है। सीडैक नोएडा में 283, हैदराबाद में 105, बेंगलुरु में 93, चेन्नई में 97, दिल्ली में 20, कोलकाता में 15, मुंबई में 27, पुणे में 65, तिरुवनंतपुरम में 73 और नॉर्थ ईस्ट (CINE) में 27 पद खाली हैं। अलग-अलग पदों के लिए पात्रता भी अलग निर्धारित की गई है। किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी।

क्या है पात्रता?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। संबंधित क्षेत्र में 60% अंकों के साथ बीई/ बीटेक डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ संबंधित क्षेत्र में पीएचडी उम्मीदवार भी फॉर्म भर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा 57 वर्ष है। हालांकि एज लिमिट पोस्ट पर निर्भर करती है। ओबीसी को 3 साल और एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधारित है। पात्रता से संबंधित डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह उम्मीदवारों को दी जाती है।

ऐसे होगा चयन 

उम्मीदवारों को विज्ञापन ने बताए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या सिलेक्शन प्रोसेस के लिए बुलाया जाएगा। अकादेमिक रिकॉर्ड और अन्य पैरामीटर के आधार पर शुरुआती स्क्रीनिंग होगी। स्क्रीनिंग में चुने गए उम्मीदवारों पर ही आगे के सेलेक्शन प्रोसेस के लिए विचार किया जाएगा। सीडैक लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट/इंटरव्यू का आयोजन कर सकता है। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए मिलेगी।  इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। जरूरी दस्तावेजों के साथ उम्मीदवारों को बताए गए केंद्र पर उपस्थित होना होगा।

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. करियर सेक्शन में जाकर “Contractual” आधारित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद नया पेज खुलेगा। पद और लोकेशन को सेलेक्ट करें।
  4. फॉर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  5. इसके बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। इसे दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  6. आवेदन पत्र को अच्छे से भरें।
  7. फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। फॉर्म जमा करें।
  8. एप्लीकेशन की हार्ड कॉपी सीडैक को भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यहाँ देखें सीडैक भर्ती 2026 नोटिफिकेशन