Hindi News

साल 2026 में बदल जाएगा CBSE बोर्ड परीक्षा का पैटर्न, लागू होंगे ये 7 नए नियम, छात्र जरूर जान लें, पढ़ें पूरी खबर

Published:
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से जुड़े कई बदलाव करने जा रहा है। कुछ के लिए ड्राफ्ट जारी हो चुका है, वहीं कुछ के लिए विचार किया जा रहा है। छात्र इन बदलावों को जरूर जान लें।
साल 2026 में बदल जाएगा CBSE बोर्ड परीक्षा का पैटर्न, लागू होंगे ये 7 नए नियम, छात्र जरूर जान लें, पढ़ें पूरी खबर

CBSE Board Exam 2026: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024-25 में कई बदलाव किये है। इस साल सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में एग्जाम हो रहे हैं। प्रश्न पत्र पैटर्न में भी संशोधन किया है। वर्ष 2026 में भी सीबीएसई कई बदलाव बोर्ड एग्जाम करने वाला है। जिसका ऐलान भी हो चुका है। संभावित शेड्यूल भी जारी हो चुका है।

अब साल में दो बार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा होगी। जिससे एजुकेशन सेक्टर में बड़ा बदलाव हो सकता है। सीबीएसई ने यह कदम छात्रों के हित में उठाया है। इसके अलावा अन्य कई बदलाव भी लागू होंगे। गणित के अन्य दो विषयों को भी दो स्तर में पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा विदेशी स्कूलों के लिए सीबीएसई ग्लोबल पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है।

विज्ञान और सोशल साइंस के लिए दो लेवल होंगे 

सीबीएसई कक्षा 9वीं और 10वीं में साइंस और सोशल साइंस सब्जेक्ट के बेसिक और एडवांस्ड स्तर का ऑप्शन देने वाला है। छात्र अपनी जरूरतों के हिसाब दोनों में एक किसी एक विकल्प को चुन पाएंगे। एडवांस्ड लेवल में विषयों को गहराई से पढ़ाया जाएगा।

प्रश्न पत्र पैटर्न में भी हो सकता है बदलाव 

कुछ बोर्ड परीक्षाओं में सीबीएसई 2 खंड शामिल कर सकता है। इसमें वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न और वर्णात्मक है। इसका प्रस्ताव सामने आया है। बोर्ड जल्द ही संबंधित घोषणा आधिकारिक तौर पर कर सकता है।

मॉड्यूल बोर्ड एग्जाम पर हो रहा विचार

सीबीएसई मॉड्यूलर बोर्ड परीक्षा पर भी विचार कर रहा है। इसमें एक बार में कम विषय-वस्तु का परीक्षण किया जाएगा। पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद ही परीक्षा आयोजित होगी। इस सिस्टम से स्कूल वर्ष में शैक्षणिक प्रेशर बंट जाएगा।

साल में दो बार होंगे बोर्ड एग्जाम 

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी। पहला चरण फरवरी और दूसरा मई में होगा। मुख्य यानि पहले चरण की परीक्षा में सभी उम्मीदवार शामिल होंगे। दूसरी परीक्षा वैकल्पिक होगी। यह इम्प्रूव्मेंट एग्जाम की तरह भी काम करेगा। नई प्रणाली शुरू होने पर कई बदलाव होंगे।

इन नए नियमों को जान लें 

  • नए नियमों के तहत वर्ष 2026 से सभी क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं की परीक्षा एक ही दिन आयोजित होगी।
  • मुख्य विषयों के अलावा बाकी विषयों की परीक्षा दो या तीन अलग-अलग दिन पर आयोजित होगी।
  • पहली बोर्ड परीक्षा रिजल्ट या योग्यता प्रमाण पत्र जारी होगा। डीजी लॉकर पर प्रदर्शन दिखेगा। दूसरी परीक्षा के बाद सर्टिफिकेट इश्यू होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews