केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 30 मार्च को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2026 सेशन का परिणाम (CBSE CTET 2026 Result) घोषित कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी को देशभर के विभिन्न शहरों में दो शिफ्टों में किया गया था। केवल बिहार के वैशाली में दो केंद्र पर 1 मार्च को री-एग्जाम हुआ था।

सीबीएसई सीटीईटी उत्तर कुंजी 12 मार्च को जारी हुई थी। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका 15 मार्च तक दिया गया था। फाइनल आंसर-की और रिजल्ट पर चुनौती दर्ज करने की सुविधा नहीं मिलती है। न ही पुनर्मूल्यांकन किया जा सकता है।

बता दें सीटेट सर्टिफिकेट लाइफटाइम जीवन भर के लिए वैध माना जाता है। यह जरिए केवीएस, एनवीएस समेत केंद्र सरकार के सभी स्कूलों पर लागू होता है।  सीबीएसई से सम्बद्ध प्राइवेट स्कूल भी इसे स्वीकार करते हैं। ध्यान रखें कि सीबीएसई मार्कशीट की फिजिकल कॉपी जारी नहीं करेगा। डिजिटल कॉपी को  संभाल कर रखने की सलाह दी जाती है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ के सेक्शन में जाकर सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। यहां रोल नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद रिजल्ट नजर आएगा। अपना स्कोर अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट डायरेक्ट लिंक 

डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगा स्कोरकार्ड  

सभी उम्मीदवारों को सीबीएसई सीटेट की मार्कशीट और सफल कैंडिडेट को एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट उनके Digilocker अकाउंट में डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध करवाएगा। इसे कानूनी मान्यता भी प्राप्त होगी। सुरक्षा को बढ़ाने के लिए इसमें एक एंक्रिप्टेड QR कोड मौजूद होगा। जिसे उम्मीदवार का डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करके सत्यापित कर सकते हैं।

सीटीईटी के बारे में जानें

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का आयोजन साल में दो बार करता है। पहला सेशन फरवरी में आयोजित किया जाता है। इसमें दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर-1 का आयोजन कक्षा 1 से लेकर पांचवी तक के शिक्षकों के पात्रता के लिए आयोजित किया जाता है। वहीं पेपर-2 कक्षा 6 से लेकर आठवीं के शिक्षकों के लिए आयोजित होता है। उम्मीदवार दोनों पेपर्स में शामिल हो सकते हैं।