कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में स्किल मॉड्यूल जारी कर दिया है। इसमें उन कौशल विषयों की जानकारी की दी गई, जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सीबीएसई से सम्बद्ध स्कूलों में पढ़ाए जाएंगे। सिलेबस एनसीईआरटी पर आधारित होगा। गाइडलाइंस भी जारी हो चुकी है। जिसका पालन शिक्षकों और स्कूल प्रशासन को करना होगा।
सीबीएसई ने इस साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित 3 नए कोर्स शामिल किए हैं। पहले कक्षा 6 से 8 के स्टूडेंट्स के लिए एक ही सिलेबस/हैंडबुक होता है। लेकिन अब तीनों कक्षाओं के लिए मैटेरियल होगा, इसमें AI 901ए, 901बी और 901सी शामिल हैं। इन विषयों की लिस्ट स्टूडेंट्स और अभिभावक ऑफ़िशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
क्यों जरूरी है स्किल कोर्स?
इस लिस्ट में शामिल सभी कोर्स छोटी अवधि के हैं। इन्हें कुछ घंटों में पूरा किया जा सकता है। स्किल विषयों की शुरुआत कोरोना महामारी के दौरान की गई थी। इसका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में प्रैक्टिकल और वोकेशनल स्किल्स को बढ़ावा देना है। ताकि छात्र थ्योरी के साथ-साथ वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों के बारे में समझ सकें। इसके अलावा इससे छात्रों को करियर से संबंधित मार्गदर्शन भी मिलता है। प्रैक्टिकल और थ्योरी के बीच की दूरी भी कम होती है।
लिस्ट में ये विषय शामिल
ब्यूटी और वेलनेस के जुड़े 18 स्किल कोर्स सीबीएसई स्टूडेंट्स को ऑफर करता है। कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड एआई, कोडिंग, रॉकेट, सैटेलाइट जैसे कोर्स ऑफर कर रहा है। डिज़ाइनिंग, कला और हस्तशिल्प से जुड़े कई विषय में इसमें शामिल हैं। ह्यूमैनिटी एंड कॉविड-19 ब्लू नाम का कोर्स भी मिल रहा है। मीडिया सेक्टर में रुचि रखने वाले छात्र मास मीडिया, स्किल मैन्युअल, फोटोग्राफी जैसे विषयों को चुन सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें स्किल मॉड्यूल
सबसे पहले ऑफ़िशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाएं। होमपेज पर शैक्षणिक पोर्टल के लिंक पर क्लिक करें। अब स्किल एजुकेशन के विकल्प को चुनें। स्क्रीन पर स्किल कोर्स की पूरी लिस्ट नजर आएगी। सिलेबस और गाइडलाइंस के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।