Hindi News

अक्षय तृतीया से पहले चंद्रमा करेंगे शुक्र के घर में गोचर, मालामाल होगी ये 3 राशियाँ, भाग्य देगा साथ, बरसेगा धन, पूरी होगी मनोकामना

Published:
चंद्रमा शुक्र के घर में प्रवेश करके कई राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं। जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलेगी। अटके काम पूरे होंगे। आइए जानें किन लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा?
अक्षय तृतीया से पहले चंद्रमा करेंगे शुक्र के घर में गोचर, मालामाल होगी ये 3 राशियाँ, भाग्य देगा साथ, बरसेगा धन, पूरी होगी मनोकामना

कुंडली में चंद्रमा (Chandra Gochar 2025) की मजबूत स्थिति जीवन को खुशहाल करती है। जातक मानसिक रूप से मजबूत होता है। माता के साथ संबंध अच्छे होते हैं। तनाव से भी छुटकारा मिलता है। धन-धान्य की कमी कभी महसूस नहीं होती। भौतिक सुख सुविधाओं से जीवन भर होता है। मन के स्वामी चंद्रमा सबसे तेज गति से अपनी चाल बदलते हैं। अक्षय तृतीया से पहले शुक्र के घर में प्रवेश करने जा रहे हैं।

29 अप्रैल को चंद्रदेव मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी दैत्यों के गुरु शुक्र (Shukra Grah) हैं। चंद्रमा के इस चाल से सभी 12 राशियों का जीवन प्रभावित होगा। किसी को लाभ तो किसी को नुकसान होगा। कुछ ऐसे लोग हैं जिनके लिए यह समय किसी वरदान से काम नहीं होगा। उन्हें हर क्षेत्र में फायदा होगा। सफलता और धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आइए जानें ये भाग्यशाली लोग लोग हैं?

कर्क राशि (Kark Rashi)

कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर भाग्य के द्वार खोलने वाला है। इच्छाओं की पूर्ति होगी। धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। वेतन वृद्धि और पदोन्नति की खबर मिल सकती है। छात्रों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। ऊर्जा में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। सेहत को लाभ होगा।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

धनु राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। कैरियर और कारोबार में सफलता मिलेगी। बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। मानसिक तनाव दूर होगा। सरकारी नौकरी इच्छा पूरी हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। किसी लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि के जातकों को इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्याएं भी दूर होगी। कार्य क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। धन और समृद्धि में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। बैंक बैलेंस बढ़ेगा।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों के सत्यता और सटीकता की पुष्टि नहीं करता।)

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews