Hindi News

26-30 मार्च के लिए CUET PG एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, अभ्यर्थी जरूर रखें इन बातों का ख्याल, NTA की सलाह

Published:
26 से 30 मार्च के बीच आयोजित होने वाली सीयूईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने कुछ बातों का ख्याल रखने की सलाह दी है। आइए जानें प्रवेश पत्र कैसे प्राप्त करें?
26-30 मार्च के लिए CUET PG एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, अभ्यर्थी जरूर रखें इन बातों का ख्याल, NTA की सलाह

उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 26 से 30 मार्च को आयोजित होने वाली सीयूईटी पीजी परीक्षा (CUET PG 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिसे ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट-पोस्ट ग्रेजुएट की शुरुआत 13 मार्च से ही हो चुकी है। इसका समापन 1 अप्रैल 2025 को होने वाला है। 6 मार्च एग्जाम सिटी स्लिप उपलब्ध हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी से 8 फरवरी तक जारी थी। आवेदन में सुधार करने का मौका 12 फरवरी तक दिया गया था। परीक्षा सीबीटी मोड में देशभर के विभिन्न शहरों में जारी है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिए कैंडीडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाएं। होमपेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर और  जन्मतिथि के साथ-साथ सिक्योरिटी पिन दर्ज करके जमा करें। स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे चेक करके डाउनलोड करें। प्रिन्ट आउट निकालना न भूलें।

 उम्मीदवार रखें इन बातों का ख्याल 

एनटीए ने एडमिट कार्ड को लेकर नोटिस जारी किया है। जिसमें कुछ सलाह भी उम्मीदवारों के लिए साझा की गई है। एडमिट कार्ड पात्रता की शर्ते पूरी होने के बाद उपलब्ध हो चुकी हैं, इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। ध्यान रखें कि डाक के जरिए प्रवेश पत्र नहीं भेजें जाएंगे। इसलिए ई-एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अपने पास जरूर रखें। एक वैध फोटो आईडी रखना न भूलें। एजेंसी ने अभ्यर्थियों को इसमें कोई बदलाव या कुछ नया न जोड़ने की सलाह दी है। साथ ही इसे सुरक्षित रखने को कहा गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय फोटो, हस्ताक्षर और बारकोड अच्छे से चेक जरूर करें।

परेशानी होने पर क्या करें 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा छात्रों के हित में हेल्पडेस्क का गठन भी किया गया है। कोई भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। चाहे हो helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews