Hindi News

CUET PG को लेकर अहम नोटिस जारी, प्रोविजनल आंसर-की उपलब्ध, उम्मीदवार 24 अप्रैल तक करें ये काम, देखें खबर 

Published:
सीयूईटी पीजी अनंतिम उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 24 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी। आइए जानें कैसे आंसर-की डाउनलोड करें?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी प्रोविजनल आंसर-की (CUET PG 2025) जारी हो चुकी है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.ntaonline.in/CUET-PG/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध हो चुका है। ऑब्जेक्शन विंडो भी खुल चुका है। उम्मीदवार निर्धारित समय तक प्रश्न/उत्तर पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

सीयूईटी पीजी उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा 22 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल रात 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी। कैंडीडेट्स डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए फीस पेमेंट कर सकते हैं। अन्य किसी माध्यम की अनुमति नहीं होगी।

कब हुई थी परीक्षा?

बता दें कि कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट-पीजी का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 13, 15, 16, 18, 19, 21, 30 मार्च और 1 अप्रैल को कम्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड किया गया था। छात्र करीब 3 हफ्ते से उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे थे, जिसे एनटीए ने मंगलवार को खत्म कर दिया है।

हेल्पडेस्क का भी गठन हुआ 

एनटीए ने सीयूईटी पीजी को लेकर हेल्पडेस्क का गठन किया है। उम्मीदवार अपनी समस्याओं को लेकर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। एजेंसी ने अपडेट के लिए कैंडीडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

जल्द जारी होगा रिजल्ट 

प्रोविजनल आंसर-की पर दर्ज की गई चुनौतियों की विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। जिसके बाद फाइनल आंसर-की जारी होगी। इसके आधार पर ही परिणाम घोषित होंगे। जल्द ही रिजल्ट की घोषणा हो सकती है। हालांकि इस संबंध में एनटीए ने कोई भी घोषणा नहीं की है।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर CUET PG Provisional Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  • विवरण दर्ज करने के बाद उत्तर कुंजी नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।
public-notice-for-cuet-pg-2025-answer-key-challenge
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews