नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्ट ग्रेजुएशन (CUET PG 2026) के लिए विषयवार शेड्यूल 14 फरवरी 2026 को जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च को देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित की जाएगी। कुल 44 शिफ्टों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में सीयूईटी पीजी होने वाला है।
इस साल 157 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 4,11,336 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। प्रत्येक उम्मीदवार को चार टेस्ट पेपर चुनने की अनुमति दी गई है। किसी प्रकार के स्पष्टीकरण या प्रश्न के लिए उम्मीदवार हेल्पडेस्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 011-40759000 पर संपर्क करें या cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।
शहर सूचना पर्ची परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। 6 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए हॉल फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
3 शिफ्टों में होगी परीक्षा
प्रत्येक दिन तीन शिफ्टों में सीयूईटी पीजी का आयोजन होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से लेकर सुबह 10:30 तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:00 तक जारी रहेगी। तीसरी शिफ्ट सुबह शाम 4:00 बजे से लेकर 5:30 बजे तक चलेगी। हालांकि पहले दिन यानी 6 मार्च को पहली शिफ्ट में योग, और दूसरे शिफ्ट में स्पोर्ट्स- फिजियोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री न्यूट्रिशन, बायोमैकेनिक्स, संस्कृत, उर्दू और टेक्सटाइल डिजाइन जैसे विषयों की परीक्षा आयोजित होगी इस दिन तीसरे शिफ्ट में किसी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।
परीक्षा माध्यम और पैटर्न
प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यमों में उपलब्ध होंगे। वहीं कल 41 लैंग्वेज पेपर्स की परीक्षा होने वाली है। एमटेक हायर साइंसेज के लिए प्रश्न पत्र केवल इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध होंगे। आचार्य पेपर संस्कृत भाषा में होगा। वही इंडियन लैंग्वेज नॉलेज सिस्टम और बुद्ध दर्शन पेपर्स तीन भाषा (हिंदी/ संस्कृत/ इंग्लिश में उपलब्ध होंगे।
प्रत्येक टेस्ट पेपर की अवधि 90 मिनट होगी। 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। एनटीए ने विषयवार सिलेबस भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिसके अनुसार उम्मीदवार एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल के पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहाँ विषय वार तारीख और समय चेक करें। फिर टाइम टेबल को डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।





