नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 5 मई को सीयूईटी यूजी (CUET UG 2026) लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा का आयोजन 11 से लेकर 31 मई तक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में देशभर और विदेशों में स्थित विभिन्न शहरों में होने वाला है।
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का विशेष महत्व होता है। इसके बिना उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, समय, रिपोर्टिंग टाइम, गेट क्लोजिंग टाइम और जरूरी गाइडलाइंस जैसी जानकारी उपलब्ध होती है। ध्यान रखें कि डिजिटल कॉपी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसीलिए प्रवेश पत्र की A4 साइज प्रिंटेड कॉपी अपने पास जरूर रखें।
उम्मीदवारों की मदद के लिए एनटीए ने हेल्प टैक्स का गठन भी किया है। यदि प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय या इसमें दर्ज जानकारी में कोई कमी दिखती है तो उम्मीदवार 011-4075900 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले सीयूईटी यूजी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर कैंडीडेट्स एक्टिविटी के सेक्शन में एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन पेज खुलेगा। यहाँ एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में अभ्यर्थी इसकी प्रिंटेड कॉपी निकाल कर जरूर रख लें।
छात्रों को एनटीए की सलाह
हर परीक्षा शिफ्ट का समय 3 घंटे होगा। एक उम्मीदवार को एक शिफ्ट में कम से कम एक विषय और ज्यादा से ज्यादा तीन विषय के लिए शेड्यूल किया जा सकता है। यदि अभ्यर्थी को एक शिफ्ट में तीन सब्जेक्ट दिए गए हैं, तो वह पूरे 3 घंटे परीक्षा देंगे। अगर दो सब्जेक्ट दिए गए हैं, तो कैंडिडेट एग्जाम 2 घंटे में पूरा करके एग्जामिनेशन हॉल को छोड़ सकते हैं।
उम्मीदवारों को पहचान के तौर पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अपलोड की गई और एडमिट कार्ड पर लिखी फोटो आईडी लानी होगी। यदि किसी उम्मीदवार की फोटो आवेदन पत्र भरते समय उनके आधार में मौजूद फोटो से मैच नहीं करती या जिन्होंने किसी दूसरे पहचान पत्र का इस्तेमाल करके पंजीकरण किया था। उन्हें परीक्षा के दिन फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए प्रिंसिपल या हेड मास्टर या किसी क्लास-1 गैजेटेड ऑफिसर जैसे कि तहसीलदार, रेवेन्यू ऑफिसर, एसडीएम, डीएम या इंडियन एम्बेसी क्लास-1 गैजेटेड ऑफिसर द्वारा साइन किए गए जरूरी सर्टिफिकेट को ऑरिजिनल रूप में लाना होगा।
20260505818657360





