Hindi News

फ्री में डिजिटल मार्केटिंग सीखने का मौका, शिक्षा मंत्रालय ऑफर कर रहा ये 4 कोर्स, 28 फरवरी तक करें ज्वाइन

Published:
शिक्षा मंत्रालय के स्वयं पोर्टल पर डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े कई कोर्स उपलब्ध हैं। इसे आसानी से ज्वाइन कर सकते हैं। कोई फीस भी नहीं लगती। आइए इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें-
फ्री में डिजिटल मार्केटिंग सीखने का मौका, शिक्षा मंत्रालय ऑफर कर रहा ये 4 कोर्स, 28 फरवरी तक करें ज्वाइन

AI Generated Image

स्वयं पोर्टल भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित एक खास प्लेटफार्म है। जो छात्रों और प्रोफेशनल्स को अलग-अलग प्रकार के पाठ्यक्रम ऑफर करता है। इसके जरिए स्टूडेंट्स विभिन्न प्रकार के स्किल्स को सीख सकते हैं। कई लोगों को डिजिटल मार्केटिंग में रुचि होती है। यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, तो आप स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध विषय से संबंधित पाठ्यक्रम (Digital Marketing Courses) ज्वाइन कर सकते हैं।

खास बात यह है कि इन कोर्सेस के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती। हालांकि यदि कोई उम्मीदवार सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहता है, तो उसे एक विशेष परीक्षा में बैठना होगा। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा। निर्धारित एग्जामिनेशन फीस का भुगतान भी करना पड़ सकता है। हालांकि रजिस्ट्रेशन और पढ़ाई पूरी तरीके से मुफ्त होती है।

मुफ्त पाठ्यक्रमों की सूची में IIMB का ‘डिजिटल मार्केटिंग’, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का ‘डिजिटल मार्केटिंग एंड ब्रांडिंग फॉर स्टार्टअप्स’ और इग्नू का ‘एंटरप्रेन्योरशिप स्किल्स एंड डिजिटल मार्केटिंग’ कोर्स शामिल है। इन सभी की अवधि 4 से लेकर 12 सप्ताह है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं-

ऐसे करें ज्वाइन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर रजिस्टर/साइन इन लिंक क्लिक करें।
  3. जरूरी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल क्रिएट करें।
  4. इसके बाद कोर्स कैटलॉग के ऑप्शन में जाकर पाठ्यक्रम को सर्च करें। फिर इस पर क्लिक करें।
  5. कोर्स से संबंधित सारी जानकारी पढ़ने के बाद ‘ज्वाइन ‘ बटन पर क्लिक करें।

कोर्स से जुड़े जरूरी बातें जानें 

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बेंगलुरू “डिजिटल मार्केटिंग” नाम का कोर्स ऑफर कर रहा है। इसकी शुरुआत 12 जनवरी 2026 से ही हो चुकी है। इसकी 6 सप्ताह है। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2026 है। वहीं परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। यह कोर्स 30 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के छात्रों के लिए यह अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
  • आईएनआई के साथ मिलकर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी “डिजिटल मार्केटिंग एंड ब्रांडिंग फॉर स्टार्ट-अप्स” नाम का पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। यूजी और पीजी दोनों स्तर के छात्र इसे ज्वाइन कर सकते हैं। इसकी अवधि केवल चार सप्ताह है। यह पाठ्यक्रम 30 अप्रैल को खत्म होने वाला है। इसकी शुरुआत 16 फरवरी 2026 से होगी। परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा।
  • इग्नू का “एंटरप्रेन्योरशिप स्किल्स एंड डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रेटजी” कोर्स अंडरग्रेजुएट लेवल प्रोग्राम है। यह पाठ्यक्रम 1 जनवरी 2026 से ही शुरू हो चुका है। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2026 है। यह पाठ्यक्रम 30 अप्रैल को समाप्त होगा। 19 जून को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, कंटेंट मार्केटिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग समेत अलग-अलग टॉपिक को शामिल किया गया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews