Hindi News

बॉस के फेवरेट होते हैं इस मूलांक के लोग, टीम वर्क करने में होते हैं माहिर

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अंक हमें किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य की जानकारी देने का काम करते हैं। अंक ज्योतिष में अलग-अलग मूलांकों का उल्लेख दिया गया है। आज हम आपको उस मूलांक के बारे में बताते हैं, जो सबका फेवरेट होता है।
बॉस के फेवरेट होते हैं इस मूलांक के लोग, टीम वर्क करने में होते हैं माहिर

अंक ज्योतिष में अलग-अलग नंबरों का उल्लेख दिया गया है जिनका ग्रहों से गहरा संबंध है। इन ग्रहों के प्रभाव की वजह से इन अंकों के लोगों के जीवन पर बहुत असर देखने को मिलता है। जिन आंखों का अंक शास्त्र में उल्लेख दिया गया है उन्हें मूलांक के नाम से पहचाना जाता है। यह मूलांक किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि के जरिए प्राप्त किए जा सकते हैं।

अंक ज्योतिष में दिए गए उल्लेख के मुताबिक किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि के सभी अंकों को जब तक जोड़ा जाता है जब तक एकल अंक का उत्तर नहीं मिल जाता। यह अंक हमेशा एक से नौ के बीच की संख्या होता है। आज हम आपको उस मूलांक के लोगों के बारे में बताते हैं जो हर जगह सभी के फेवरेट होते हैं।

सभी का फेवरेट मूलांक

वैसे तो किसी भी व्यक्ति को उसके स्वभाव और आदतों की वजह से पसंद ना पसंद किया जाता है लेकिन ऐसे मूलांक भी हैं जिन्हें हर जगह पसंद किया जाता है। हम बात कर रहे हैं मूलांक 5 की। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है उनका मूलांक यही कहलाता है।

बुध है स्वामी

मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से बताया जाता है। यह इन्हें बुद्धिमान और बोलचाल में माहिर बनता है। अपनी बुद्धिमानी और मेहनत से ये ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं और बोलचाल की वजह से सभी लोगों को अपना बना लेते हैं। इन्हें कार्यक्षेत्र में भी बहुत पसंद किया जाता है।

ये होते हैं बॉस के फेवरेट

मूलांक 5 के लोग अपने कार्यक्षेत्र में सभी के पसंदीदा होते हैं। अपनी मेहनत करने की आदत की वजह से यह लोग बॉस के भी फेवरेट बन जाते हैं। ये हर काम परफेक्ट तरीके से करते हैं इसकी वजह से हर कोई इनकी तारीफ करता है। यह ऑफिस पॉलिटिक्स में माहिर होते हैं लेकिन इसका इस्तेमाल यह केवल अपनी तरक्की के लिए करते हैं कभी किसी का बुरा नहीं करते।

टीम वर्क में माहिर

इस मूलांक के लोग बेहतर कम्युनिकेशन स्किल वाले होते हैं। अपने साथ काम करने वाले हर शख्स के साथ उनकी बेहतरीन बातचीत होती है। यह सभी को अपना बनाना जानते हैं और टीमवर्क करने में माहिर होते हैं। इनके साथ काम करना लोगों को अच्छा लगता है।

बातें करने में एक्सपर्ट

इस मूलांक के लोग बातें करने में बहुत माहिर होते हैं। उनके बोलने का तरीका ऐसा होता है कि सामने वाला अपने आप प्रभावित हो जाता है। बड़े से बड़े प्रोजेक्ट अपनी कम्युनिकेशन स्किल के जरिए हासिल कर लेते हैं। इन्हें स्पष्ट तरीके से अपनी बातों को लोगों के सामने पेश करना आता है।

समझदारी भरे फैसले

इस मूलांक के लोगों की खासियत यह है कि यह कभी भी जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेते। पहले स्थिति को अच्छी तरह से समझते हैं और उसके बाद फैसला लेते हैं। इनकी इस आदत की वजह से इनके ज्यादातर फैसले सही साबित होते है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews