Hindi News

अंक ज्योतिष के 4 सबसे ताकतवर अंक, इनसे जीतना है मुश्किल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अंक ज्योतिष में अलग अलग नंबरों का उल्लेख दिया गया है, जो व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालते हैं। वैसे तो 9 मूलांक हैं लेकिन इनमें से 4 नंबर ऐसे हैं जो बहुत पावरफुल माने गए हैं।
अंक ज्योतिष के 4 सबसे ताकतवर अंक, इनसे जीतना है मुश्किल

राशि और ग्रह नक्षत्र के साथ-साथ नंबरों का भी व्यक्ति के जीवन से बहुत गहरा संबंध है। व्यक्ति के जीवन में उसकी जन्म के साथ ही नंबर जुड़ जाते हैं। सबसे पहला नंबर उसके जन्म की तिथि और समय होता है जो एक तरह से उसके जन्म का सबूत है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इन नंबरों के जरिए व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसका आने वाला भविष्य पता किया जा सकता है।

अंक शास्त्र में अलग-अलग नंबरों का उल्लेख किया गया है। इनमें एक से नौ तक के मूलांक विशेष माने गए हैं। दरअसल, आप किसी भी महीने में जन्मे व्यक्ति की जन्म तिथि को जोड़ेंगे तो आपको आखिर में उत्तर एक से नौ के बीच ही मिलेगा। में जो नंबरों में से चार नंबर सबसे ज्यादा पावरफुल माने गए हैं। चलिए हम आपको तुम नंबरों के बारे में बता देते हैं।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1,10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक एक कहलाता है। अंक शास्त्र में इसे सूर्य का अंक बताया गया है जो ग्रहों का राजा है। यही कारण है कि इन लोगों में राजा की तरह गुण आते हैं। यह लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और अपने जीवन में खूब सफलता हासिल करते हैं।

मूलांक 3

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 कहलाता है। ज्योतिष में से गुरु ग्रह का अंक बताया गया है। इस ग्रह के प्रभाव की वजह से इनके पास बहुत नॉलेज होती है। इन्हें हराना मुश्किल होता है। गुरु की कृपा से इन्हें जीवन के हर मोड़ पर किस्मत का साथ मिलता है। ये जिस काम में हाथ डालते हैं उसमें इन्हें सफलता की प्राप्ति होती है।

मूलांक 5

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 कहलाता है। इस नंबर का स्वामी ग्रह बुध बताया गया है। इसके प्रभाव की वजह से यह बहुत बुद्धिमान होते हैं। इनके अंदर चीजों को बैलेंस करके चलने की अद्भुत क्षमता होती है। यह अपने जीवन को हमेशा संयमित तरीके से चलाना पसंद करते हैं।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 कहलाता है। अंक ज्योतिष में इस नंबर का स्वामी ग्रह गुरु शुक्र को बताया गया है। इस नंबर से जुड़े जातकों को अपने जीवन में कभी भी दौलत, शौहरत, लग्जरी और ग्लैमर की कमी का सामाना नहीं करना पड़ता। ये हमेशा सुख सुविधाओं से भरी जिंदगी जीते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews