Hindi News

अप्रैल के पहले शुक्रवार देखें ये फिल्में और वेब सीरीज, सस्पेंस से लेकर एक्शन हर कहानी करेगी भरपूर मनोरंजन

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अगर आप फ़िल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन है तो यह शुक्रवार आपके लिए काफी खास होने वाला है। बड़े परदे से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक आपके लिए एक से बढ़कर एक कहानी रिलीज की जाने वाली है।
अप्रैल के पहले शुक्रवार देखें ये फिल्में और वेब सीरीज, सस्पेंस से लेकर एक्शन हर कहानी करेगी भरपूर मनोरंजन

सिनेमा प्रेमियों को हर शुक्रवार का बेसब्री से इंतजार होता है। दरअसल, शुक्रवार ऐसा दिन है जब बड़े पर्दे पर कई सारी फिल्में रिलीज की जाती है। आजकल बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी पर भी फ़िल्में और वेब सीरीज शुक्रवार को ही रिलीज होती है। यही वजह है कि फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर होता है क्योंकि थिएटर जाने की जगह वह घर बैठे भी एंटरटेनमेंट कर सकते हैं।

अगर आप भी फ़िल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो इस शुक्रवार को आपके लिए कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। मार्च के महीने में वैसे भी बड़े पर्दे पर धुरंधर 2 और ओटीटी पर मर्दानी 3 सहित चिरैया जैसी फ़िल्में और सीरीज दर्शकों ने पसंद की है। अब देख लेते हैं कि इस शुक्रवार क्या रिलीज किया जाने वाला है।

मा का सम

यह एक आठ एपिसोड की वेब सीरीज है जिसमें 19 साल के लड़के अगस्त्य की कहानी देखने को मिलेगी। यह लड़का जिंदगी के उतार चढ़ाव को मैथ के एल्गोरिथम की तरह देखता है। उसे ऐसा लगता है कि इंसानों की इमोशन भी किसी मैथमेटिकल प्रॉब्लम की तरह सॉल्व किया जा सकते हैं। अपनी इसी सोच के चलते वह खुद का प्रोजेक्ट मॉम रिलीज करता है। इस सीरीज में आपको मिहिर आहूजा और मोना सिंह जैसे कलाकार दिखाई देंगे। यह 3 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।

सितारे जमीन पर

आमिर खान ने अपनी इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया था। लंबे समय के बाद अब यह ओटीटी पर आने के लिए बिल्कुल तैयार है। ये स्पोर्ट्स ड्रामा स्पेनिश फिल्म चैंपियंस का आधिकारिक रिमेक है। इसे 3 अप्रैल को सोनी लिव पर रिलीज किया जाएगा। आमिर के साथ इसमें जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका में हैं।

ब्लडहाउंड्स 2

3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर यह एक्शन ड्रामा रिलीज किया जाने वाला है। अपने पहले सुपरहिट सीजन के 3 साल बाद दूसरा सीजन दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। यह एक्शन पैक्ड कोरियन ड्रामा है जिसमें गुन वू और वू जिन, सूदखोरों को खत्म करने के लिए एक्शन की दुनिया में लौटेंगे। इस एक्शन ड्रामा का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था।

भाबीजी घर पर हैं

विभूति नारायण मिश्रा और मनमोहन तिवारी का कॉमेडी से भरा शो भाभी जी घर पर हैं तो आप सभी ने देखा होगा। अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोगों को गुदगुदाने वाला है। 3 अप्रैल से यह कॉमेडी ड्रामा Zee5 पर रिलीज किया जाएगा। इसमें शुभांगी अत्रे, विदिशा श्रीवास्तव, आसिफ शेख और रोहिताश्व गौर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

मामला लीगल है

नेटफ्लिक्स पर 3 अप्रैल को यह कोर्ट रूम कॉमेडी ड्रामा रिलीज किया जाने वाला है। रवि किशन एक बार फिर अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। वो वीडी त्यागी बनकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापसी कर रहे हैं। बीते महीने सीरीज के दूसरे सीज़न की घोषणा की गई थी। इसमें वीडी त्यागी की जज बनने की इच्छा को बताया जाएगा और वह अजीबोगरीब मामले सुलझाते दिखाई देंगे।

मृत्यंजय

श्री विष्णु और रेबा मोनिका यह तेलुगू क्राईम थ्रिलर लेकर आ रहे हैं। इसमें एक जर्नलिस्ट की कहानी दिखाई गई है जो रहस्यमय डेथ केस को सुलझाती है। एक दिलचस्प से हुआ कैसे एक खतरनाक छानबीन में बदल जाता है। 3 अप्रैल को इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews