Hindi News

Ramayana में डबल रोल निभाएंगे रणबीर कपूर, गुड न्यूज सुन बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
रणबीर कपूर को फिल्म रामायण में भगवान राम के किरदार में देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। अब उन्होंने अपने फैंस को एक नई खुशखबरी दी है। दरअसल, फिल्म में एक्टर डबल रोल में नजर आएंगे।
Ramayana में डबल रोल निभाएंगे रणबीर कपूर, गुड न्यूज सुन बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

रणबीर कपूर इन दिनों की आने वाली फिल्म रामायण को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। दिवाली की मौके पर यह सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया है।

टीजर देखने की खुशी अभी कम हुई ही नहीं थी कि रणबीर ने फैंस के साथ एक और गुड न्यूज़ शेयर की है। एक्टर ने बताया है की फिल्म में वो डबल रोल में दिखाई देने वाले हैं। यह सुनने के बाद एक्टर के चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

रामायण में रणबीर के दो किरदार

हाल ही में लॉस एंजेलिस में एक कार्यक्रम रखा गया था। जहां फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर लॉन्च किया गया। यहां कोलाइडर से बात करते हुए आप तुम्हें बताया कि वह फिल्म में भगवान राम के अलावा परशुराम का किरदार भी निभाने वाले हैं। यह दोनों किरदार एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत हैं। इन्हें निभाने के लिए एक्टर को अपनी आवाज से लेकर बॉडी लैंग्वेज तक काफी काम करना पड़ा।

रणबीर ने क्या कहा

इस बातचीत के दौरान रणबीर ने बताया कि “भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतार थे। इनमें से भगवान राम थे लेकिन उसके पहले परशुराम भी एक अवतार था। इस किरदार को निभाने का अवसर मिलना बड़ी बात है। ट्रैक्टर के तौर पर बॉडी लैंग्वेज के अलावा उसके आधार पर आध्यात्मिक भावनाओं को हम समझ लेते हैं तो हर चीज वहीं से शुरू हो जाती है। रामायण की शूटिंग शुरू होने से पहले एक साल तक मैंने यही किया। किरदारों को समझने की कोशिश की उनके आदर्शों और उद्देश्यों को जाना।”

 

रणबीर ने बदले जिंदगी के नियम

रणबीर कपूर को हाल ही में भगवान राम के अपने किरदार के बारे में बात करते हुए देखा गया था। उन्होंने बताया था कि इसके लिए उन्होंने अपने जीवन शैली में कई बड़े बदलाव किए। उन्होंने नॉनवेज त्याग कर पूरी तरह से शाकाहारी भोजन किया और खुद को वेजीटेरियन बना लिया। इसके अलावा सिगरेट और शराब जैसे बुरी आदतों को भी पूरी तरह से छोड़ दिया। अपने जीवन में कड़े अनुशासन लागू कर उन्होंने इस किरदार को समझने की कोशिश की। एक्टर ने यह भी बताया कि किरदार में खुद को ढालने के लिए वह हर दिन तीन से चार घंटे जिम में पसीना बहाते थे। वो केटलबेल और बैटल रोप्स के साथ ट्रेनिंग किया करते थे। किरदार के साथ पूरी तरह से न्याय किया जा सके इसके लिए उन्होंने तीरंदाजी की ट्रेनिंग भी ली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews