Hindi News

शिक्षा मंत्रालय ने लॉन्च किए Law से जुड़े ये 6 फ्री कोर्स, बिना फीस ऐसे करें ज्वाइन 

Published:
शिक्षा मंत्रालय ने लॉ से जुड़े कई कोर्स पेश किए हैं। बिना किसी फीस स्टूडेंट्स इन्हें ज्वाइन कर सकते हैं। केवल रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत पड़ेगी। आइए एक-एक इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
शिक्षा मंत्रालय ने लॉन्च किए Law से जुड़े ये 6 फ्री कोर्स, बिना फीस ऐसे करें ज्वाइन 

AI Generated Image

शिक्षा मंत्रालय ने फ्री सरकारी ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल “स्वयं” पर लॉ से संबंधित कई पाठ्यक्रम (Free Law Courses) लॉन्च किए हैं। जिसका संचालन सीईसी अंतर्गत देश के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट संस्थान कर रहे हैं। उम्मीदवार अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से आधिकारिक वेबसाइट swayam.gov.in पर जाकर आसानी से इन पाठ्यक्रमों को ज्वाइन कर सकते हैं। इसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती।

फ्री पाठ्यक्रमों के लिस्ट में एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ (Law), एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ (पब एड), ह्यूमन राइट्स लॉ एंड क्रिमिनल जस्टिस, इनडायरेक्ट टैक्स लॉ, लीगल स्टोरी एंड लॉ रिलेटिंग टू वुमेन, प्राइमर ऑन न्यू क्रिमिनल लॉ (एनसीएल) शामिल हैं। कोर्सेस की शुरुआत जनवरी से होने वाली है। एनरोलमेंट प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 28 फरवरी तक स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं।  इसके लिए केवल पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे करें ज्वाइन 

  1. सबसे पहले स्वयं पोर्टल पर जाएं।
  2. होम पेज पर साइन इन या रजिस्टर ऑप्शन पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  3. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद पाठ्यक्रमों को सर्च करें।
  4. इनके बारे में अच्छे से पढ़ने और समझने के बाद “ज्वाइन” बटन पर क्लिक करें।
  5. लॉग इन करने के बाद आप इन्हें ज्वाइन कर पाएंगे।

कोर्स से जुड़े जरूरी बातें 

एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ (Law):- यह कोर्स यूनिवर्सिटी ऑफ़ कश्मीर द्वारा ऑफर किया जा रहा है। अब तक 450 से अधिक लर्नर्स इससे जुड़ चुके हैं। यह पाठ्यक्रम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। इसे पूरा करने में केवल 8 सप्ताह का समय लगता है। इस अंडरग्रेजुएट लेवल प्रोग्राम की शुरुआत 5 जनवरी से होगी, समापम 30 अप्रैल 2026 को होने वाला है।

एडमिनिस्ट्रेटिव लॉ (पब एड):– सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ पंजाब के डिपार्टमेंट ऑफ़ लॉ द्वारा यह कोर्स ऑफर किया जा रहा है। इसे पूरा करने में 12 सप्ताह का समय लगता है। अब तक 200 से अधिक लर्नर्स ज्वाइन कर चुके हैं। इस अंडरग्रेजुएट लेवल के को-ऑर्डिनेटर डॉ दीपक कुमार चौहान है। इसका संचालन 15 जनवरी से लेकर 30 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा।

ह्यूमन राइट्स लॉ एंड क्रिमिनल जस्टिस:- इस कोर्स को डीएम यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ़ लॉ द्वारा ऑफर किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 12 जनवरी से होने वाली है। वहीं कोर्स का समापन 30 अप्रैल 2026 को होगा। स्टूडेंट केवल 10 सप्ताह में इसे पूरा कर सकते हैं। इस पाठ्यक्रम को पॉलिटिकल साइंस के कैटेगरी में शामिल किया गया है। अब तक 103 लर्नर्स ज्वाइन कर चुके हैं।

इनडायरेक्ट टैक्स लॉ:- सीडी स्कूल ऑफ़ कॉमर्स, गुजरात यूनिवर्सिटी द्वारा यह पाठ्यक्रम ऑफर किया जा रहा है। इसे कॉमर्स की कैटेगरी में शामिल किया गया है। यह इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है और पूरा करने में केवल 16 सप्ताह का समय लगता है ।अंडर ग्रेजुएट लेवल के इस प्रोग्राम की शुरुआत 5 जनवरी से होगी। वहीं इसका समापन 26 अप्रैल 2026 को होने वाला है।

लीगल थियोरी एंड लॉ रिलेटिंग टू वुमेन:- यह पाठ्यक्रम इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी (होस्ट यूनिवर्सिटी) द्वारा ऑफर किया जा रहा है। यह इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है और पूरा करने में केवल 12 सप्ताह का समय लगता है। यह भी एक अंडर ग्रेजुएट लेवल का प्रोग्राम है। इसका संचालन 12 जनवरी 2026 से लेकर 30 अप्रैल 2026 तक होने वाला है।

प्राइमर ऑन न्यू क्रिमिनल लॉ (एनसीएल):– नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर नीरज तिवारी द्वारा ऑफर किया जा रहा है। इससे अब तक  11000 से अधिक लर्नर्स जुड़ चुके हैं।  यह हिंदी माध्यम में उपलब्ध है। इसके लिए कोई भी डेडलाइन निर्धारित नहीं की गई है। यूजी/पीजी स्टूडेंट कभी भी इसे ज्वाइन कर सकते हैं। इसमें कुल 20 मॉडल्स शामिल किए गए हैं। इसमें भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में पढ़ाया जाएगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews