गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने एचएससी और एसएससी परीक्षा 2027 की तारीख घोषित कर दी। 2006-27 के लिए जारी शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक सभी सभी स्ट्रीम के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं (Gujarat Board Exam 2027) का आयोजन 25 फरवरी से लेकर 17 मार्च 2027 तक किया जाएगा। 9वीं और 11वीं वार्षिक परीक्षा समेत कई परीक्षाओं की तारीख का ऐलान भी हो चुका है।
कक्षा दसवीं की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगी। कक्षा 12वीं की परीक्षा विषयों पर निर्भर करेगी। मॉर्निंग सेशन सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 1:45 बजे तक चलेगा। वहीं आफ्टरनून सेशन दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:15 बजे तक चलेगा। विषयवार टाइम टेबल जल्द ही जारी किया जाएगा। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://gseb.org/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा कब?
एसएससी यानी कक्षा दसवीं और एचएससी कक्षा 12वीं की पहली परीक्षा 22 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर 2026 तक चलेगी। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी से लेकर 28 जनवरी 2027 के बीच किया जाएगा। स्कूल लेवल परीक्षा 1 फरवरी 2027 से लेकर 3 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 5 फरवरी से लेकर 13 फरवरी 2027 तक चलेगी।
9वीं और 11वीं वार्षिक परीक्षा की तारीख
कक्षा 9वीं लिए पैशनेट सर्च टेस्ट का आयोजन 30 जनवरी 2027 को किया जाएगा। सभी स्ट्रीम के लिए कक्षा 9वी और 11वीं स्कूल वार्षिक परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल 2027 तक किया जाएगा। अकादेमिक कैलेंडर में परीक्षा से जुड़े दिशा निर्देश, छुट्टियों के दिन और अन्य जानकारी भी दी गई है। सरकार इन तारीखों में बदलाव भी कर सकती है।







