MP Breaking News

ICMAI CMA फाउंडेशन, इंटर और फाइनल दिसंबर 2026 परीक्षाओं की तारीख घोषित, शेड्यूल जारी, जानें डिटेल

सीएमए दिसंबर 2026 परीक्षाओं की तारीख घोषित हो चुकी है। फाइनल और इंटरमीडिएट एग्जाम 10 दिसंबर से शुरू होगा। आइए जानें कब कौन-सा पेपर होगा?
ICMAI CMA Exam June 2026

सीएमए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त को खत्म हो चुकी है। इंस्टीट्यूट आफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICMAI) ने दिसंबर में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://icmai.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा 10 से लेकर 17 दिसंबर तक जारी रहेगी।

फाउंडेशन परीक्षा 13 दिसंबर को में आयोजित की जाएगी। फाउंडेशन परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म रिसिप्ट बिना लेट फीस प्राप्त करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 है। 500 रुपये लेट फीस के साथ उम्मीदवार 15 से लेकर 21 अक्टूबर तक रिसिप्ट प्राप्त कर सकते हैं। बिना लेट फीस का इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की रसीद डाउनलोड करने की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर है। 11 से लेकर 17 अक्टूबर के बीच 500 रुपये लेट फीस के साथ रिसिप्ट डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

CMA फाउंडेशन परीक्षा 

परीक्षा 13 दिसंबर को दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक पेपर में 100 अंक का होगा, प्रत्येक पेपर में प्रश्नों की संख्या 50 होगी। दूसरी शिफ्ट में पेपर 3 और पेपर 4  का आयोजन होगा। प्रत्येक पेपर 100 अंक का होगा। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा से संबंधित जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी। वहीं परिणाम 7 जनवरी 2027 को जारी किए जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा।

सीएमए फाइनल और इंटर परीक्षा 

10 से लेकर 17 दिसंबर के बीच सीएमए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित होगी। पहली शिफ्ट में सीएमए फाइनल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा से सुबह 10 बजे लेकर दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। दूसरी शिफ्ट में इंटरमीडिएट परीक्षाएं आयोजित होगी। एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा। परिणाम 5 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें टाइम टेबल 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर Students सेक्शन के एग्जामिनेशन ऑप्शन के अंतगर्त “अपडेट्स एंड अनाउंसमेंट” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर सीएमए इंटरमीडिएट, फाइनल और फाउंडेशन परीक्षा का टाइम टेबल और प्रोग्राम का पीडीएफ लिंक नजर आएगा।इस पर क्लिक करें।
  4. पेपर वाइज परीक्षा की तारीख, समय और जानकारी नजर आएगी। इस अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
ICMAI CMA फाउंडेशन, इंटर और फाइनल दिसंबर 2026 परीक्षाओं की तारीख घोषित, शेड्यूल जारी, जानें डिटेल