Hindi News

IITs ऑफर कर रहे हैं मशीन लर्निंग से जुड़े 7 ऑनलाइन कोर्स, स्वयं पोर्टल पर फ्री में उपलब्ध

Published:
स्वयं पोर्टल पर आईआईटी संस्थान फ्री में मशीन लर्निंग से जुड़े कुछ कोर्स ऑफर कर रहे हैं। इसका लाभ ऑनलाइन उठा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए फीस नहीं पड़ेगी। आइए जानें इसे कैसे ज्वाइन करें?
IITs ऑफर कर रहे हैं मशीन लर्निंग से जुड़े 7 ऑनलाइन कोर्स, स्वयं पोर्टल पर फ्री में उपलब्ध

AI Generated

एनपीटीईएल के साथ मिलकर देश के विभिन्न IIT संस्थान अलग-अलग कोर्स ऑफर कर रहे हैं। जिसमें मशीन लर्निंग विषय भी शामिल है। स्वयं पोर्टल swayam.gov.in पर जाकर स्टूडेंट फ्री में इन पाठ्यक्रमों को ज्वाइन कर सकते हैं। इन प्रोग्राम की शुरुआत 21 जुलाई से होने वाली है। एनरोलमेंट की तारीख भी घोषित हो चुकी है।  प्रोग्राम से जुड़ने और रजिस्ट्रेशन के लिए किसी प्रकार के फीस का भुगतान भी नहीं करना होगा।

इस लिस्ट में “बैंडिट एल्गोरिथम (ऑनलाइन मशीन लर्निंग)”, “डिस्ट्रीब्यूटेड ऑप्टिमाइजेशन एंड मशीन लर्निंग”, “एसेंशियल मैथमेटिक्स फॉर मशीन लर्निंग”, “फाउंडेशन एंड एप्लीकेशंस ऑफ मशीन लर्निंग”,  “इंट्रोडक्शन टू मशीन लर्निंग”, “मशीन लर्निंग ऑफ अर्थ सिस्टम” नाम के कोर्स शामिल है। इन्हें ज्वाइन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। सर्टिफिकेट एग्जाम भी होगा, जिसके लिए फीस लगती है।

बैंडिट एल्गोरिथम (ऑनलाइन मशीन लर्निंग)

आईआईटी बॉम्बे यह कोर्स ऑफर कर रहा है। इसे पूरा करने में 12 सप्ताह का समय लगता है। यह इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध होगा। इसका समापन 10 अक्टूबर को होने वाला है। कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ऑपरेशन रिसर्च, गणित और स्टैटिसटिक्स से संबंधित स्टूडेंट इसका हिस्सा बन सकते हैं। यह एक पोस्ट ग्रेजुएट स्तर का प्रोग्राम है।

एसेंशियल मैथमेटिक्स फॉर मशीन लर्निंग

आईआईटी रुड़की यह कोर्स ऑफर कर रहा है। गणित कैटेगरी में शामिल किया गया है। इसे पूरा करने में 12 सप्ताह का समय लगता है। अंडर ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट स्तर का यह प्रोग्राम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध होगा। 28 जुलाई तक एनरोलमेंट किया जा सकता है। 12वीं पास छात्र भी इससे जुड़ सकते हैं।

डिस्ट्रीब्यूटेड ऑप्टिमाइजेशन एंड मशीन लर्निंग

डिस्ट्रीब्यूटेड ऑप्टिमाइजेशन और मशीन लर्निंग कोर्स आईआईटी बॉम्बे कर रहा है। पीजी लेवल का यह प्रोग्राम इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध होगा। 21 जुलाई से लेकर 10 अक्टूबर तक चलेगा। टेक-साइंस में रुचि रखने वाले स्टूडेंट इससे जुड़ सकते हैं।

अन्य कोर्स के बारे में भी जानें 

  • फाउंडेशन एंड एप्लीकेशंस ऑफ मशीन लर्निंग:- यह पाठ्यक्रम आईआईटी खड़गपुर द्वारा ऑफर किया जा रहा है। इसे पूरा करने में 8 सप्ताह का समय लगेगा। इस अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम से साइंस से 12वीं पास या कॉलेज स्टूडेंट्स जुड़ सकते हैं। डेटा साइंस या आर्टिफिशियल इंडस्ट्री में रुचि रखने वालों के लिए यह एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।  पाठ्यक्रम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध होगा।
  • इंट्रोडक्शन टू मशीन लर्निंग:- आईआईटी मद्रास द्वारा इंग्लिश मध्यम में ऑफर किया जा रहा है। जिसे पूरा करने में 12 सप्ताह का समय लगेगा। यह एक अंडरग्रैजुए या पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम है। कोर्स की शुरुआत 21 जुलाई से होगी।
  • मशीन लर्निंग ऑफ अर्थ सिस्टम साइंसेस:- आईआईटी खड़गपुर यह कोर्स ऑफर कर रहा है। यह भी एक यूजी या पीजी स्टूडेंट इससे जुड़ सकते हैं। इसे पूरा करना में 8 सप्ताह का समय लगेगा।
  • मशीन लर्निंग एंड डीप लर्निंग फंडामेंटल्स एंड एप्लीकेशन:- यह कोर्स आईआईटी गुवाहाटी द्वारा ऑफर किया जा रहा है। यह एक अंडर ग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम है, जो इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध होगा। इसे पूरा करने में 12 सप्ताह का समय लगेगा। यूजी/पीजी स्टूडेंट या प्रोफेशनल इससे जुड़ सकते हैं।

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews