आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 पैटर्न (JEE Advanced 2026) ने संबंधित अफवाहों का खंडन किया है। इस बार इस पैटर्न में कोई भी बदलाव नहीं होगा। कुछ रिपोर्ट्स ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन-एडवांस्ड के लिए एडैप्टिव टेस्टिंग फॉर्मेट लागू होने का दावा किया कर रहे थे। अब आईआईटी रुड़की ने यह कंफर्म कर दिया है कि परीक्षा पैटर्न पिछले सेशन के समान होगा। जरूरी जानकारी इंफॉर्मेशन ब्रोशर में दी गई है
बता दें एडैप्टिव टेस्टिंग एक सिस्टम होता है। जिसमें उम्मीदवारों के प्रतिक्रिया के आधार पर प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल बदल जाता है। अलग-अलग अभ्यर्थियों प्रश्न और मार्किंग पैटर्न भी अलग होता है। जबकि वर्तमान जेईई एडवांस्ड पैटर्न सभी विद्यार्थियों के लिए समान होता है। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://jeeadv.ac.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
कैसा होगा पैटर्न?
जेईई एडवांस्ड में दो पेपर शामिल होते हैं। प्रत्येक की अवधि 3 घंटे होती है। दोनों ही पेपर्स में शामिल होना अनिवार्य होता है। प्रश्न पत्र 3 क्षेत्र में विभाजित होता है:- फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स। प्रश्न पत्र को कंप्रीहेंशन, रीजनिंग और एनालिटिक एबिलिटी को चेक के लिए डिजाइन किया जाता है। प्रत्येक विषय से 18 प्रश्न पूछे जाएंगे, कुल प्रश्नों की संख्या 54 होगी। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होता है। प्रश्न पत्र हिंदी और इंग्लिश दोनों माध्यमों में उपलब्ध होंगे। इसका आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगा।
कब होगी परीक्षा?
जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को होने वाला है। पेपर-1 का आयोजन सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक होगा। वहीं पेपर-2 दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक चलेगा। आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होगी। जेईई मेंस टॉप 2.5 लाख रैंक वाले उम्मीदवार 2 मई तक रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख 4 मई 2026 है। वहीं प्रवेश पत्र 11 मई से लेकर 17 में तक उपलब्ध हो सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को देशभर के विभिन्न आईआईटी और इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा।







