आईआईटी रुड़की इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा (JEE Advanced 2026) का आयोजन करने जा रहा है। सिलेबस, शेड्यूल और जरूरी दस्तावेजों की सूची जारी कर दी गई है। जिसकी जानकारी हर अभ्यर्थियों को होनी चाहिए। शेड्यूल के मुताबिक फॉरेन नेशनल कैंडिडेट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू होगी।
जेईई मेंस 2026 पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन पोर्टल 23 अप्रैल 2026 को खुलने वाला है। वहीं उम्मीदवारों को 2 मई 2026 तक आवेदन का मौका दिया जाएगा। फीस भुगतान की 4 मई 2026 तय की गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट http://jeeadv.ac.in पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा?
परीक्षा 17 मई को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इसमें दो पेपर शामिल होंगे। पेपर-1 का आयोजन सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक होगा। वहीं पेपर-2 का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक होगा। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एग्जाम खत्म होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवारों को उनके स्कोर और रैंक के हिसाब से ब्रांच और कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
- कक्षा 10वीं और 12वीं मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- यदि नाम कक्षा दसवीं के सर्टिफिकेट से मैच नहीं होता है, तो संबंधित गैजेट नोटिफिकेशन अपलोड करना होगा।
- 1 अप्रैल 2026 या इसके बाद जारी ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल/एससी/एसटी सर्टिफिकेट
- यूनिक डिसेबिलिटी आईडेंटिफिकेशन सर्टिफिकेट/ PwD सर्टिफिकेट/PwBD सर्टिफिकेट
- अतिरिक्त समय या स्क्राइब की सुविधा के लिए नजदीकी जर्नल कोऑर्डिनेशन आईआईटी के अध्यक्ष द्वारा प्रदान लेटर के साथ डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट
इन नियमों को जरूर जान लें
- आवेदन करने के लिए जेईई मेंस 2026 में टॉप 2,50,000 उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवारों की जन्म तिथि 1 अक्टूबर 2001 या इसके बाद की होनी चाहिए।
- एससी, एसटी और पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट आयु सीमा में दी जाएगी। उनकी जन्मतिथि 1 अक्टूबर 1996 या इसके बाद की होनी चाहिए।
- लगातार 2 सालों में अधिकतम दो बार एडवांस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
- उम्मीदवारों का साल 2025 या 2026 में पहली बार कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना अनिवार्य है। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में अनिवार्य विषय होने चाहिए। पहली बार 2024 या इसके बाद 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, उन्हें अयोग्य माना जाएगा।
- पहले से किसी आईआईटी में दाखिला लेने वाले छात्र आवेदन नहीं कर सकते।






