Hindi News

JEE Main 2025: जेईई मेंस सेशन-1 एग्जाम सिटी स्लिप जल्द होगी जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स

Published:
जल्द ही जेईई मेंस सेशन 1 एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। लिंक एक्टिव होते ही अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर पाएंगे। अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।
JEE Main 2025: जेईई मेंस सेशन-1 एग्जाम सिटी स्लिप जल्द होगी जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स

JEE Main 2025: जेईई मेंस सेशन 1 परीक्षा की शुरुआत 22 जनवरी से शुरू होने वाली है। शेड्यूल के मुताबिक जनवरी महीने के पहले हफ्ते कभी भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर सकता है। आज रात या 7 जनवरी की सुबह कभी भी शहर सूचना पर्ची जारी हो सकती है। जल्द ही लिंक एक्टिव होगा। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशल वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

एनडीए ने हाल ही में जेईई मेंस सेशन 1 परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को दो शिफ्टों में पेपर-1 एग्जाम देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाएंगे। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक चलेगी। पेपर-2  परीक्षा 30 जनवरी को सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप? (JEE Main Session 1 City Slip)

एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप में न शहरों के नाम मौजूद होते हैं जहां पर परीक्षा आयोजित की जाने वाली है। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें। लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे की एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर सिटी स्लिप का पीडीएफ खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें। भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिंटआउट निकालकर उम्मीदवार अपने पास रख सकते हैं।

31 जनवरी से शुरू होंगे सेशन 2 के लिए आवेदन (JEE Main Session 2 Registration)

जेईई मेंस सेशन 2 के लिए परीक्षा 1 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल 2025 तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू होगी। उम्मीदवार 24 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। मार्च में करेक्शन पोर्टल खुलेगा। परीक्षा से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे। 17 अप्रैल तक परिणाम घोषित होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews