Hindi News

JEE Main 2026 पर बड़ी अपडेट: एप्लीकेशन फॉर्म का डेमो लिंक एक्टिव, अब नहीं मिलेगी ये सुविधा

Published:
जेईई मेंस 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन डेमो लिंक एक्टिव हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया इस महीने कभी भी हो सकती है। नोटिफिकेशन जल्द उपलब्ध होगा। एग्जाम सिटी से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। 
JEE Main 2026 पर बड़ी अपडेट: एप्लीकेशन फॉर्म का डेमो लिंक एक्टिव, अब नहीं मिलेगी ये सुविधा

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main 2026) के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। सेशन-1 के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एप्लीकेशन फॉर्म का डेमो लिंक एक्टिव कर दिया है। इसके जरिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। हालांकि अब तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल एनटीए ने पिछले वर्ष की तुलना में जल्दी आवेदन शुरू करेगा। उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

इससे पहले एनटीए ने उम्मीदवार के लिए एडवाइजरी जारी की थी। जिसमें उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से पहले कुछ दस्तावेजों को तैयार रखने की सलाह दी गई थी। बता दें हर साल बीटेक/बी.आर्क /बी प्लानिंग कोर्स में दाखिले के लिए दो बार जेईई मेंस आयोजित होती है। पहली परीक्षा जनवरी और दूसरी अप्रैल में आयोजित की जाती है। लाखों छात्रों को इसके जरिए देशभर के विभिन्न आर्किटेक्चर और इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला मिलता है। प्रत्येक उम्मीदबर 6 बार इस परीक्षा में शामिल हो सकता है। छात्रों को लगातार 3 साल एग्जाम में बैठने की अनुमति होगी।

नियमों में हुआ बदलाव

इस साल जेईई मेंस में बड़ा बदलाव किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान मर्जी के हिसाब से परीक्षा शहर चुने की अनुमति नहीं होगी। यह बदलाव यह बदलाव शैक्षणिक क्षेत्र 2026- 27 में लागू हो सकता है। उम्मीदवारों को सेंटर आधार में दिए गए एड्रेस के हिसाब से आवंटित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य परीक्षा में पारदर्शिता को बढ़ाना है। चीटिंग जैसे मामलों पर रोक लगाना है। हालांकि यह बदलाव कई छात्रों और अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

उम्मीदवार जरूर रखें इन बातों का ख्याल 

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से पहले कुछ दस्तावेजों को तैयार रखने की सलाह दी जाती है। ताकि किसी प्रकार की गलती की गुंजाइश न हो। आधार कार्ड में फोटोग्राफ, नाम, जन्मतिथि, एड्रेस और पिता का नाम  अपडेटेड और सही होना चाहिए। इसके अलावा पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को वैलिड और रिन्यू किए गए यूडीआईडी कार्ड की जरूरत पड़ेगी। ईडब्ल्यूएस और जाति प्रमाण पत्र भी अपडेटेड और अवैध होना चाहिए।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ के सेक्शन में जेईई मेंस 2026 सेशन 1 के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां जरूरी जानकारी दर्ज करके सबसे पहले पंजीकरण करें।
  • इसके बाद फिर आवेदन पत्र को भरें। दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

जेईई मेंस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म डेमो लिंक