जेईई मेंस 2026 सेशन 2 (JEE Main 2026) को लेकर अपडेट सामने आई है। 26 मार्च को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कुवैत, दुबई और बहरैन से पंजीकृत उम्मीदवारों के शहर सूचना पर्ची को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसके मुताबिक कुवैत और दुबई के अभ्यर्थियों के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। बहरैन के उम्मीदवारों के लिए एनटीए अभी भी भारतीय दूतावास के संपर्क में है।
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के दूसरे सेशन का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 2 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल के बीच होगा। भारत के बाहर भी 15 शहरों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। इसमें मिडल ईस्ट के कई देश भी शामिल हैं। अन्य उम्मीदवारों के लिए शहर सूचना पर्ची 21 मार्च को ही जारी कर दी गई है। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://jeemain.nta.nic.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
यहाँ देखें शेड्यूल
2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को पेपर-1 का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को भी बीई/बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिला मिलेगा। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को एक घंटा एक्स्ट्रा समय दिया जाएगा।
7 अप्रैल को पेपर 2ए और पेपर 2बी का आयोजन किया जाएगा। जिसके आधार पर बी.आर्क/बी.प्लानिंग पाठ्यक्रमों में एडमिशन मिलेगा। प्रत्येक पेपर 3 घंटे का होगा। वहीं पेपर 2ए और 2बी दोनों को मिलाकर 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
परीक्षा शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड कब जारी होगा?
एडमिट कार्ड को लेकर एनटीए ने कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। पिछले वर्षों को रुझानों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि एडमिट कार्ड मार्च 2026 के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकते हैं। 28 से 30 मार्च के बीच कभी भी प्रवेश पत्र उपलब्ध हो सकते हैं। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- जेईई मेंस सेशन-2 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- जिसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
- एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा।
- इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के लिए दो से तीन प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।






