Hindi News

कब जारी होगा JEE Main सेशन-2 का रिजल्ट? तारीख घोषित, मई में जेईई एडवांस्ड, 23 अप्रैल से आवेदन शुरू, चेक करें शेड्यूल

Published:
जेईई मेंस सेशन 2 को लेकर बड़ी अपडेट आई है। रिजल्ट की डेट सामने आई है। जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन इस महीने ही शुरू होंगे। एग्जाम डेट घोषित हो चुकी है। आइए जानें कैसे परिणाम चेक करें?
कब जारी होगा JEE Main सेशन-2 का रिजल्ट? तारीख घोषित, मई में जेईई एडवांस्ड, 23 अप्रैल से आवेदन शुरू, चेक करें शेड्यूल

AI Generated Image

JEE Main 2025: जेईई मेंस की परीक्षाएं दो दिनों में समाप्त होगी। 8 अप्रैल को पेपर-1 और 9 अप्रैल को पेपर 2 खत्म होगा। जिसके बाद उम्मीदवारों के बीच रिजल्ट का इंतजार शुरू हो जाएगा। परिणाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी उत्तर कुंजी जारी रहेगा। इंफॉर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक रिजल्ट 17 अप्रैल को घोषित होंगे। हालांकि आन्सर-की के लिए तारीख अब तक आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है।

प्रोविजनल आन्सर-की के साथ-साथ एनटीए ऑब्जेक्शन पोर्टल भी ओपन करेगा। कैंडीडेट्स प्रश्न-उत्तर पर आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (JEE Mains Session 2 Result)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में “JEE Main Session 2 Result” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

विदेशी उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन शुरू (JEE Advanced 2025)

जेईई मेंस में टॉप 2.50 लाख उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होने वाली है। हालांकि विदेशी उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 7 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।

जेईई एडवांस्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीख 

  • 7 अप्रैल से 2 मई- नेशनल फॉरन कैंडीडेट्स और ओसीआई/पीआईओ (एफ) के लिए रजिस्ट्रेशन
  • 23 अप्रैल से 2 मई- भारतीय छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया
  • 5 मई- शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख
  • 11 से 18 मई- करेक्शन पोर्टल
  • 18 मई- जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2025
  • 27 मई- प्रोविजनल आन्सर-की
  • 26 और 27 मई- आपत्ति दर्ज करें
  • 2 जून 2025- रिजल्ट की घोषणा
  • 2 और 3 जून- एएटी के लिए ऑनलाइन आवेदन
  • 3 जून- JoSAA काउन्सलिंग
  • 5 जून- आर्किटेक्चर एप्टिट्यूड टेस्ट (AAT एग्जाम)
  • 8 जून- AAT एग्जाम रिजल्ट घोषित होंगे

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !