एमपी स्टेट नीट यूजी काउंसलिंग (MP NEET UG Counselling Result) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 19 अगस्त को डिपार्टमेंट ऑफ़ पब्लिक हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन में राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम को रद्द कर दिया है। 20 अगस्त को संशोधित अलॉटमेंट जारी किया गया है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अलॉटमेंट लिस्ट में रैंक, कोर्स, ओपनिंग रैंक, क्लोजिंग रैंक, आवंटित संस्थान का नाम, उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और अन्य जानकारी दी गई है।
18 अगस्त को डीएमई ने 15,897 उम्मीदवारों को सीट आवंटित किया था। अब गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंस के 100 बीडीएस सीटों को नए आवंटन रिजल्ट में हटाया गया है। एडमिशन प्रोसेस 20 अगस्त दोपहर 3:00 बजे से शुरू हो चुका है। सभी उम्मीदवारों को अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें
पिछले शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवार 23 अगस्त 2025 तक संबंधित मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एडमिशन और दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं। 24 अगस्त तक एडमिशन रद्द करने की अनुमति होगी। 23 अगस्त तक दूसरे राउंड के लिए अपग्रेड करने सुविधा भी उपलब्ध होगी।
क्यों रद्द हुआ था सीट आवंटन?
दरअसल, गोविंद गोबिन्द सिंह कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर, बुरहानपुर में प्रवेश वर्ष 2025-26 में नए एडमिशन को राज्य सरकार ने रोका है। यह कदम डीसीआई के सिफारिशों पर विचार करने के बाद उठाया गया है, जिसे 27 जुलाई 2025 को प्रस्तुत किया गया था। जिसे लेकर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने डीएमई को पत्र लिखा। यदि इस संस्थान में छात्रों का दाखिला होता है, तो निर्देशों का उल्लंघन होगा। एडमिशन को अनियमित माना जाएगा। दंत चिकित्सक अधिनियम 1948 कर प्रावधानों के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। इन बात को ध्यान में रखते हुए राउन्ड-1 रिजल्ट कैंसिल करने का फैसला लिया गया।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट http://dme.mponline.gov.in पर जाएं।
- अब नीट यूजी काउन्सलिंग सेक्शन को चुनें।
- राउन्ड-1 फ्रेश या संशोधित सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- आवंटित कॉलेज और कोर्स को चेक करें। रिजल्ट डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार परिणाम का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।