Hindi News

MP NEET UG काउंसलिंग पर बड़ी अपडेट, मॉप-अप राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्थगित 

Published:
एमपी नीट यूजी काउंसलिंग कप लेकर अहम नोटिस जारी किया है। सीट आवंटन परिणाम की तारीख आगे बढ़ाई गई है। नया शेड्यूल जल्द जारी होगा। आइए जानें डीएमई ने यह कदम क्यों उठाया?
MP NEET UG काउंसलिंग पर बड़ी अपडेट, मॉप-अप राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्थगित 

मध्यप्रदेश स्टेट नीटी यूजी काउंसलिंग मॉप-अप राउंड (MP NEET UG Counselling 2025) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 29 अक्टूबर यानी आज डीएमई ने सीट आवंटन परिणाम की घोषणा नहीं करेगा। इससे इस बात की जानकारी  नोटिस के जरिए दी गई है। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर डीएम या एमपी ऑनलाइन पोर्टल http://dme.mponline.gov.in  को विजिट करते रहने की सलाह भी दी गई है।

नोटिस में डीएमई ने कहा, “राज्य नीट यूजी काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि एनसीसी कार्यालय द्वारा 28 अक्टूबर को प्रकाशित नोटिस को ध्यान में रखते हुए मॉप ऑफ़ राउंड एमपी स्टेट का आवंटन परिणाम जो 29 अक्टूबर को घोषित होने वाला था। उसे अगली सूचना तक स्थापित किया गया है।”

अब तक नई तिथि घोषित नहीं की गई है। संशोधित शेड्यूल जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इससे पहले सीट आवंटन परिणाम 29 अक्टूबर को जारी होने वाले थे। उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करने का मौका 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दी गई थी।

क्यों उठाया गया यह कदम?

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार नीट  यूजी काउंसलिंग में सम्मिलित अखिल भारतीय कोटा उम्मीदवारों को छाटना अनिवार्य है। इसलिए एमसीसी  द्वारा आयोजित यूजी काउंसलिंग राउन्ड-3 का परिणाम पहले ही प्रकाशित हो चुका है। इस राउंड में त्यागपत्र का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए सभी राज्य काउंसलिंग अधिकारियों को स्टेट काउंसलिंग के राउंड-3 की   प्रोसेसिंग से पहले AIQ राउंड 3 में सम्मिलित अभ्यर्थियों को हटाने का निर्देश दिया है। ताकि राउंड-3 में पहले से सीट प्राप्त अभ्यर्थियों को स्टेट काउंसलिंग के जरिए कोई सीट अलॉट न हो सके। एमसीसी के डेटा शेयरिंग पोर्टल से संबंधित अभ्यर्थियों की सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://dme.mponline.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर एमपी स्टेट यूजी काउंसलिंग ऑप्शन को चुनें।
  • अब “Allotment List” के सेक्शन में जाकर मॉप-अप राउंड काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ़ खुलेगा। अपने रैंक के हिसाब से आवंटित एमबीबीएस/बीडीएस कॉलेजों को चेक करें।
  • निर्धारित समय के भीतर आवंटित कॉलेजों में एडमिशन के लिए रिपोर्ट करना होगा।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Notice pospond_85