मध्यप्रदेश डिपार्टमेंट ऑफ़ पब्लिक हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन ने एमपी स्टेट कंबाइंड नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1  सीट आवंटन (NEET UG 2025) परिणाम 18 अगस्त को जारी कर दिया है। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, नीट यूजी रैंक, एमपी स्टेट रैंक, स्कोर कैटेगरी,  आवंटित कॉलेज की जानकारी दी गई है।

सीट आवंटन सूची जारी होने के बाद कॉलेजों में एडमिशन और सत्यापन प्रक्रिया शुरू होगी। इस निर्धारित समय सीमा के भीतर उम्मीदवारों को आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। जरुरी दस्तावेजों को साथ जरुर रखें। जिन भी उम्मीदवारों को काउंसलिंग के पहले राउंड में सीट आवंटित नहीं किए गए हैं, वे राउंड-2 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS के लिए कुल 2,638 सीट उपलब्ध हैं। प्राइवेट कॉलेजों में 2200 सीट रिक्त हैं। वहीं बीडीएस पाठ्यक्रम के लिए डेंटल कॉलेजों में कुल 1,170 सीट उपलब्ध हैं।

नोट कर लें ये जरूरी तारीखें (MP NEET UG Counselling)

ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवार 19 से लेकर 23 अगस्त के बीच आवंटित मेडिकल या डेंटल कॉलेजों में एडमिशन या वेरिफिकेशन के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं।  24 अगस्त तक एडमिशन रद्द करने की अनुमति होगी।  यदि कोई उम्मीदवार राउंड-2 के लिए अपडेट का विकल्प चुनना चाहते हैं, तो वे 23 अगस्त तक  लॉग इन कर हाँ/ना का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसमें बदलाव करने का मौक़ा 24 अगस्त तक दिया जाएगा। बता नें DME ने 12 अगस्त को संशोधित मेरिट लिस्ट जारी की थी। 

बता दें कि जो भी उम्मीदवार सीट अपग्रेडेशन का विकल्प चुनेंगे, उन्हें 500 रूपये का एक एफिडेविट जमा करना है। यह ग्रामीण सेवा से संबंधित होगा। इसके अलावा यदि सीट अपग्रेडेड न हो तो छोड़ने का बांड भी पूरा करना होगा।

ऐसे चेक करें सीट आवंटन रिजल्ट 

  • सबसे पहले डीएमई के ऑफिशियल वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 (एमबीबीएस/बीडीएस) विकल्प को चुनें।
  • अब “अलॉटमेंट लिस्ट” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें। आवंटित कॉलेज और कोर्स देखें।
  • भविष्य के सन्दर्भ में इसे सेव करके रख लें। आप चाहे तो प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
2025_DME_UG_DISPLAY FINAL RESULT_FR_V001_29 2025_DME_UG__DISPLAY OPENING_CLOSING_FR_V001_30