Hindi News

MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड 

Published:
एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 30 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि जरूरत पड़ेगी। आइए जानें इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती (MP Police Constable Exam 2025) के लिए प्रवेश पत्र 26 अक्टूबर को जारी कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट http://esb.mp.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए 13 डिजिट एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। हॉल टिकट में दी गई जानकारी को सत्यापित करने की सलाह भी दी जाती है।

एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के बिना एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी। लिखित परीक्षा से लेकर मेडिकल परीक्षा तक इसका महत्व होता है। इसलिए इसे सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है। इसमें उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम, रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता के साथ सेंटर कोड और गाइडलाइंस जैसी जानकारी उपलब्ध होती है। प्रवेश पत्र के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आईडी ले जाने की सलाह भी दी जाती है।

कब होगी परीक्षा?

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए कुल 7500 भर्ती निकाली गई है। परीक्षा 30 अक्टूबर से लेकर 15 दिसंबर तक देशभर के विभिन्न शहरों में दो शहरों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को 7:30 बजे से लेकर 8:30 के बीच रिपोर्ट करना होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर 4:30 बजे तक चलेगी।  रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 12:30 से लेकर 1:30 बजे तक नाधारित की गई है। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 10 मिनट का एक्स्ट्रा समय भी दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://esb.mp.gov.in  पर जाएँ।
  • होमपेज पर एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और माँ के नाम के पहले दो शब्द+आधार का आखिरी 4 डिजिट दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड दर्ज करके “Search” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर नजर आएगा। इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट निकाल कर जरूर रख लें।

परीक्षा का पैटर्न 

लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। प्रश्नों की संख्या भी 100 होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा। जनरल नॉलेज एंड रीजनिंग से संबंधित 40, इंटेलेक्चुअल एबिलिटी एंड मेंटल एबिलिटी से संबंधित और साइंस एंड सिंपल अर्थमैटिक से संबंधित 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews