पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने विभिन्न पदों पर भर्ती (High Court Recruitment 2026) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मई शाम 4:00 बजे से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर 23 जुल शाम 4:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
रिक्त पदों की संख्या कुल 1265 है। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया गया है। आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को 1200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 875 रुपये है। एससी (डीएससी)/एसटी (ओएससी)/बीसी-ए/बीसी-बी/ हरियाणा के ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 710 रुपये है। PwBD उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष है। एससी/एसटी और बैकवर्ड क्लास के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट अधिकतम आयु सीमा में दी जाएगी। उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर में प्रोफिशिएंसी होना भी अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवारों का हिंदी या संस्कृत के साथ दसवीं पास करना भी अनिवार्य है। 12वीं/ग्रेजुएट/ पोस्ट ग्रेजुएशन में हिन्दी विषय भी होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट), कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट सीबीटी में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा फुल 100 अंकों की होगी। इसमें इसमें दो विषय शामिल होंगे- जनरल नॉलेज और इंग्लिश कंपोजिशन। जनरल नॉलेज में 50 बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिकतम अंक 50 होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
इंग्लिश कंपोजिशन का पेपर ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों होगा। बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या 50 होगी, कुल अंक 20 होंगे। निबंध लेखन 5 अंक, पत्र लेखन पांच अंक, सारांश 10 अंक और हिंदी से इंग्लिश ट्रांसलेशन के जुड़े 10 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।






