Hindi News

JEE Advanced 2026 प्रोविजनल आंसर-की जारी, 26 मई तक दर्ज करें आपत्ति, इस दिन आएगा रिजल्ट 

Last Updated:
जेईई एडवांस्ड के लिए उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। आसान स्टेप्स में इसे डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही ऑब्जेक्शन पोर्टल भी एक्टिव हो चुका है। परीक्षा 17 मई को आयोजित हुई थी। 
JEE Advanced 2026 प्रोविजनल आंसर-की जारी, 26 मई तक दर्ज करें आपत्ति, इस दिन आएगा रिजल्ट 

आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced 2026) पेपर-1 और पेपर-2 के लिए उत्तर कुंजी सोमवार को जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://jeeadv.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। रिस्पॉन्स शीट और मार्किंग स्कीम से इसे मिलाकर अपेक्षित अंकों की गणना कर सकते हैं। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी मिल रहा है।

ऑब्जेक्शन पोर्टल 26 मई शाम 5 बजे तक एक्टिव रहेगा। जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके उम्मीदवार चुनौती दर्ज कर सकते हैं। ईमेल या अन्य किसी माध्यम से आपत्ति या फ़ीडबैक स्वीकार नहीं किया जाएगा दर्ज की गई चुनौतियों की समीक्षा की जाएगी। इसमें जरूरी बदलाव भी किए जा सकते हैं। जिसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी होगी। इसपर आपत्ति दर्ज करने की अनुमति नहीं होगी। रिजल्ट भी इसपर ही आधारित होगा।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जेईई एडवांस्ड आंसर की पेपर-1/पेपर-2 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। सही प्रश्न वाइज सही उत्तर को चेक करें।
  4. मार्किंग स्कीम के अनुसार अंकों की गणना करें। फिर उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
  6. जरूरत पड़ने पर कैंडीडेट पोर्टल पर जाकर लॉग इन करें। और आपत्ति दर्ज करें।

इस दिन जारी होगा रिजल्ट 

आईआईटी रुड़की द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक रिजल्ट और फाइनल आंसर-की एक ही दिन यानी 1 जून को सुबह 10:00 बजे तक जारी हो सकती है। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवारों को उनके रैंक और स्कोर के हिसाब से आईआईटी संस्थानों में सीट और पाठ्यक्रम आवंटित किया जाएगा। 17 मई को जेईई एडवांस्ड का आयोजन दो शिफ्टों में हुआ था। पेपर-1 का आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया गया था। पेपर-2 का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक किया गया था।

JoSAA काउंसलिंग और AAT की तारीख

रिजल्ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग शुरू होगा। JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी। वहीं आर्किटेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन 1 से 2 जून तक चलेंगे। आर्किटेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट 4 जून को सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसके परिणाम 7 जून को घोषित होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews