Hindi News

NBEMS Exam 2025: नीट एमडीएस, DNB, NEET SS समेत कई परीक्षाओं की तारीख घोषित, एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें डिटेल 

Published:
नीट एमडीएस, फ़ेलोशिप एन्ट्रेंस टेस्ट, एफएनबी एक्जिट एग्जामिनेशन, नीट एसएस, एनबीईएमएस डिप्लोमा फाइनल प्रैक्टिकल परीक्षा समेत कई मेडिकल परीक्षाओं की तारीख घोषित हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम कैलेंडर चेक कर सकते हैं।
NBEMS Exam 2025: नीट एमडीएस, DNB, NEET SS समेत कई परीक्षाओं की तारीख घोषित, एग्जाम कैलेंडर जारी, जानें डिटेल 

NBEMS Exam Calendar 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली कई परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://natboard.edu.in/ पर जाकर एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं।

नीट पीजी परीक्षा की तारीख एनबीई जल्द ही घोषित करेगा। नीट एमडीएस, फ़ेलोशिप एन्ट्रेंस टेस्ट, एफएनबी एक्जिट एग्जामिनेशन, नीट एसएस, एनबीईएमएस डिप्लोमा फाइनल प्रैक्टिकल परीक्षा समेत कई मेडिकल परीक्षाओं की तारीख घोषित हो चुकी है। उम्मीदवारों को उपरोक्त परीक्षाओं की सटीक तारीख की जानकारी इनफॉर्मेशन बुलेटिन या एनबीईएमएस की वेबसाइट से प्राप्त करने की सलाह दी गई है।

जनवरी में होगी नीट एमडीएस परीक्षा (NEET MDS 2025) 

नीट एमडीएस परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2025 को होगा। परीक्षा कम्यूटर बेस्ड होगी। इसकी अवधि 3 घंटे होगी। 240 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे। गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होगी। परीक्षा के तहत देशभर के 259 डेंटल कॉलेजों में उम्मीदवारों का दाखिला एमडीएस पाठ्यक्रम के लिए होगा।

अन्य परीक्षाओं की तारीख भी कर लें नोट (NBEMS Exam Dates) 

  • बीडीएस ग्रेजुएट के लिए FDST-12 जनवरी 2025
  • एफएनबी-2023 FAT- 12 जनवरी 2025
  • DrNB फाइनल थ्योरी एग्जाम-जनवरी 2025- 17, 18 और 19 जनवरी
  • नीट एमडीएस 2025- 31 जनवरी
  • फेलोशिप प्रवेश परीक्षा 2024- 16 फरवरी 2025
  • एमडीएस और पीजी डिप्लोमा स्नातकों के लिए एफडीएसटी 2024- 9 फरवरी
  • डीएनबी पोस्ट डिप्लोमा सेंट्रलाइज्ड एंट्रेस टेस्ट (PDCET) 2025- 23 फरवरी
  • नीट एसएस- 29 और 30 मार्च

nbems exam calendar 2025

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews