नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने कई मेडिकल परीक्षाओं की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। 4 अगस्त को एग्जाम कैलेंडर जारी किया गया है। इस लिस्ट में नीट एसएस, डीआरएन (एसएस), डीएनबी फाइनल थ्योरी परीक्षा और डिप्लोमा फाइनल थ्योरी परीक्षा शामिल है। उम्मीदवारों को जरूरी तिथियों की जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in विजिट कर सकते हैं।
इस सूची में शामिल परीक्षाओं की तारीख अस्थायी है। सटीक डेट्स इनफॉरमेशन बुलेटिन में के साथ घोषित किए जायेंगे। सभी कैंडिडेट को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती। किसी भी स्पष्टीकरण या मदद के लिए उम्मीदवार संचार वेब पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
नीट एसएस एग्जाम कब?
एनबीईएमएस नीट एसएस परीक्षा का आयोजन 7 और 8 नवंबर को करेगा। दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 से लेकर 11:30 तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक जारी रहेगी। एक नेशनल लेवल प्रवेश परीक्षा है। जिसके आधार पर DM/Mh और डीआरएनबी सुपर स्पेशलिस्ट कोर्सेज में दाखिला मिलता है। एमडी/एमएस डीएनबी डिग्री वाले इसमें शामिल हो सकते हैं। एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित होगा। इसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। वहीं गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती की जाएगी। एमसीसी काउंसलिंग का आयोजन करेगा। स्कोर और रैंक के आधार पर उम्मीदवारों को सीट आवंटित किए जाएंगे।
जानें कब होगा कौन -सा एग्जाम?
- डीआरएनबी (एसएस) फाइनल फाइनल थ्योरी परीक्षा 29, 30 और 31 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी।
- डीएनबी (बीएस) फाइनल थ्योरी परीक्षा 18,19, 20 और 21 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से लेकर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
- डीएनबी फाइनल परीक्षा 6, 7 और 8 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक जारीरहेगा।
- एफएमजीई दिसंबर सेशन का आयोजन भी दो शिफ्टों में किया जाएगा। एग्जाम 7 जनवरी 2026 को आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:30 बजे तक जारी रहेगी।वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक चलेगी।