नेशनल काउंसलीं ऑफ़ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने कक्षा 6 से आठवीं के शिक्षकों के लिए नया डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है। इसे साइंस टीचर्स ज्वाइन कर सकते हैं।  इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य बड़ी संख्या में प्री-सर्विस और इन सर्विस शिक्षकों के प्रोफेशनल डेवलपमेंट में मदद करना है। ताकि वे सोच समझ कर काम करने वाले और शिक्षक बन सकें।

पाठ्यक्रम पूरी तरीके से ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट http://ncert.nic.in पर जाकर ज्वाइन किया जा सकता है। इस कोर्स में मल्टीमीडिया आधारित इंटरैक्टिव लर्निंग मैटेरियल शामिल किए गए हैं। हर मॉड्यूल की शुरुआत बुनियादी बातों से होती है, जो डीप कांसेप्ट को समझने में मदद करता है। एनसीईआरटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह एक अकादेमिक कोर्स है। इसे शिक्षक नियुक्ति के लिए योग्यता के किसी पाठ्यक्रम के समकक्ष नहीं माना जाएगा। पाठ्यक्रम में हर मॉड्यूल के अंत में एक ऑब्जेक्टिव टेस्ट लिया जाएगा, जो 15 दिनों तक उपलब्ध होगा। जिसकी तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

नोट कर लें जरूरी तारीख 

पाठ्यक्रम खत्म होने के बाद एनसीईआरटी टीचर्स ऑफ टीचिंग फॉर साइंस एट मिडिल स्टेज के लिए एक सर्टिफिकेट प्रदान करेगा। कोर्स की अवधि 40 सप्ताह है। वहीं पाठ्यक्रम 16 नवंबर से शुरू होगा। आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होगी। कोर्स का का समापन 31 अगस्त 2027 को होगा। प्रत्येक मॉड्यूल की अवधि 6 से 7 घंटे है।  वहीं हर सोमवार एक नया मॉड्यूल खुलेगा, जिसे एक सप्ताह के भीतर पूरा करना होगा।

कौन ज्वाइन कर सकता है?

इस पाठ्यक्रम को ज्वाइन करने के लिए शिक्षकों के पास बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भारत के किसी भी स्कूल में कक्षा 6 से आठवीं के विज्ञान के शिक्षक के तौर पर काम करना भी अनिवार्य होगा। एजुकेशन में डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए। एजुकेशन में डिग्री/डिप्लोमा वाले प्री-सर्विस टीचर्स भी इसे ज्वाइन कर सकते हैं। विज्ञान शिक्षा से लोग भी इस पाठ्यक्रम को ज्वाइन कर सकते हैं।

इतनी है फीस 

इस कोर्स के लिए 2,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क भुगतान करने के बाद एक हफ्ते के भीतर NCERTX की ओर से इन्विटेशन ईमेल भेजा जाएगा।  जिसमें एनरोलमेंट प्रक्रिया से संबंधित जरूरी दिशानिर्देश शामिल होंगे।