मेडिकल काउंसलिंग कमिटी ने नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG 2025 Counselling) के दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 9 सितंबर तक जारी रहेगी। 5 से 9 सितंबर तक उम्मीदवार चॉइस फिलिंग या लॉकिंग कर सकते हैं।
सीट आवंटन प्रक्रिया 10 से 11 सितंबर तक चलेगी। परिणाम 12 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को 13 से लेकर 19 सितंबर के बीच आवंटित मेडिकल संस्थानों में जरूरी दस्तावेजों के साथ एडमिशन और दस्तावेज सत्यापन के लिए रिपोर्ट करना होगा। कैंडिडेट्स के डेटा का वेरिफिकेशन 20 से 21 सितंबर तक किया जाएग। 24 सितंबर से राउन्ड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर यूजी मेडिकल के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहाँ “न्यू रजिस्ट्रेशन” के ऑप्शन को चुनें।
- नीत यूजी रोल, नंबर एप्लीकेशन, कैंडिडेट का नाम, माता का नाम और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- ईमेल और मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
- आवेदन पत्र भरें। जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें । फीस का भुगतान करें।
- आवेदन पूरा होने के बाद कंफर्मेशन पेज को सेव कर लें।
एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ी
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही एनएमसी ने देशभर की विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में 2720 एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दी है। इस संबंध ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सभी प्रतिभागी मेडिकल संस्थानों को राउंड 2 के लिए सीट जोड़ने का निर्देश दिया गया है। नए स्थापित सरकारी मेडिकल कॉलेज को ऑल इंडिया कोटा के में 15% सीट योगदान करना होगा। इसके अलावा सभी डीम्ड यूनिवर्सिटी को 100% सीटों का योगदान देना होगा।
नए सरकारी मेडिकल कॉलेज और डीम्ड यूनिवर्सिटी में 1600 सीटों का अनुरोध किया गया था, जिसमें से 1200 को अप्रूव किया गया है। वहीं मौजूदा सरकारी मेडिकल कॉलेज के लिए 1350 सीटों को अनुरोध किया गया था, 970 को अप्रूव किया गया है। डीम्ड यूनिवर्सिटी में 1150 सीटों का रिक्वेस्ट किया गया था, जिसमें से 550 सीटों को अप्रूव किया गया है। अलग-अलग राज्यों में स्थित मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध एमबीबीएस सीटों की संख्या 3280 है।
202509011617972486 (1) 202509031698873810






