राष्ट्रीय पात्रता-सह- प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) पर दो बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक से संबंधित अफवाहों को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब भी दिया है। जिसकी जानकारी अभ्यर्थियों को होनी चाहिए। बता दें कि शहर सूचना पर्ची भी जारी हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://neet.nta.nic.in पर जाकर आवंटित शहरों को चेक कर सकते हैं।
एनटीए ने उम्मीदवारों को अफवाह फैलाने वाले धोखेबाजों से सावधान रहने की सलाह दी है। एजेंसी ने बताया कि टेलीग्राम और अन्य प्लेटफार्म पर नीट परीक्षा के प्रश्न पत्रों के लीक के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है, अभ्यर्थी ऐसे धोखाधड़ी का शिकार न बने।
आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल से मिलने वाली आधिकारिक जानकारी को ही भरोसा करने की सलाह दी गई है। भरमक खबर फैलाने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी की जारी रही है। ऐसे चैनलों को ब्लॉक भी किया जा रहा है।
ड्रेस कोड समेत इन जरूरी बातों को जान लें
- वैलिड ऑरिजिनल आईटी प्रूफ अनिवार्य होगा। इसके बिना छात्रों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
- अभ्यर्थियों को पेन का इस्तेमाल करते हुए सावधानीपूर्वक ओएमआर शीट भरने की सलाह दी गई है। ओवरराइटिंग और करेक्शन फ्लूइड का इस्तेमाल न करने को कहा गया है।
- नीट यूजी ड्रेस कोड के लिए अभ्यर्थियों को हल्के और सिंपल कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। फुल स्लिव, एक्सेसरीज़ और हैवी हैवी आइटमको पहनने से मना किया गया है।
- घड़ी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को एग्जाम हॉल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
सिंगल शिफ्ट में होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन 3 मई को देशभर के विभिन्न शहरों में किया जाएगा। प्रवेश पत्र जल्द ही जारी हो सकते हैं। जिसे उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर पाएंगे। परीक्षा 180 मिनट की होगी। इसका आयोजन दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। कुल 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं कुल अंक 720 होंगे। फिजिक्स और केमिस्ट्री से संबंधित 45-45 MCQ प्रश्न पूछे जाएंगे। बायोलॉजी सेक्शन में प्रश्नों की संख्या 90 होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे। गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी।
NEET (UG) 2026 is near. Stay prepared.
Valid ID, dress code & exam rules matter. Don’t let small mistakes cost you.
Check FAQs & save this post 💯
🔗 https://t.co/lQbedgXNVO#NEETUG2026 #NTA #NEETAspirants#NEETUG2026 #NTA #NTAExams #FAQs #NEETAspirant pic.twitter.com/NW7pRv785p— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 18, 2026
Beware of fraudsters spreading rumors about NEET papers on Telegram and other platforms.
Do not fall prey to such scams.
Rely only on official updates from NTA website and verified social media handles.
Strict legal action is being taken and such channels are being blocked.
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 18, 2026






